Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आवास विकास योजना के विरोध में किसान यूनियन का प्रदर्शन:माझा बरहटा और माझा तिहुरा के ग्रामीणों के लिए पुनर्वास की मांग, विस्थापन पर सवाल

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या शहर सटे माझा बरहटा और माझा तिहुरा गांव में आवास विकास परिषद की ओर से संचालित योजना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर योजना पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि इस योजना के तहत वर्षों से बसे गरीब, दलित और वंचित परिवारों को हटाया जा रहा है, जबकि संपन्न वर्ग को बसाने की तैयारी की जा रही है। इससे गांवों में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है। किसान यूनियन ने यह भी कहा कि जिन स्थानों पर लंबे समय से पूजा-पाठ हो रहा है, वहां स्थित मंदिरों और बुद्ध विहार को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। इसके अलावा क्षेत्र में संचालित विद्यालयों को बंद करने की योजना से बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने का खतरा जताया गया है। संगठन का आरोप है कि आवास विकास परिषद की ओर से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और आजीविका के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो सकता है। किसान यूनियन ने मांग की है कि योजना को तत्काल स्थगित किया जाए और किसी भी कार्रवाई से पहले ग्रामवासियों की सहमति तथा पुनर्वास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, विद्यालयों को बंद न करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय पर समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन:मुफ्त बांटा लकड़ी-उपले , प्रदर्शनकारी छात्रों को टांग कर ले गई पुलिस
    Next Article
    पीलीभीत में बंद मकान से 24 अवैध गैस सिलेंडर बरामद:DSO ने की छापेमारी, कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment