Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विश्वविद्यालय पर समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन:मुफ्त बांटा लकड़ी-उपले , प्रदर्शनकारी छात्रों को टांग कर ले गई पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में विश्विद्यालय के गेट पर सिलेंडर की किल्लत को लेकर समाजवादी छात्र सभा का विरोध प्रदर्शन। समाजवादी छात्र सभा के सदस्यों ने लकड़ी और उपले बांट कर प्रदर्शन किया। । विश्विद्यालय के गेट पर जमीन पर बैठकर लकड़ी और उपले रखकर प्रदर्शनकारी चिल्ला रहे थे उपले ले लो उपले ले लो। उपला बांटता देख मौके पर पुलिस पहुंच गई इस दौरान पुलिस से जमकर धक्का मुक्की हुई। ‘छात्रों का जीवन सबसे ज्यादा प्रभावित’ प्रदर्शन कर रहे छात्र सभा सदस्य प्रिंस मौर्या ने कहा कि सिलेंडर की कीमत से आम जनता परेशान है। सरकार को आम जनता की व्यापारियों की कोई चिंता नहीं है। भाजपा ने अच्छे दिनों के नाम पर पूरे देश को गुमराह किया है। इसलिए हम लोग वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में निशुल्क लकड़ी , उपले बांट रहे हैं। भारी मात्रा में हमारे पास उपले का स्टॉक मौजूद है । गैस न मिलने से सबसे ज्यादा छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा भूख से आम जनता को मारना चाहती है ऐसे संकट के समय में हम देश के साथ खड़े हैं। हम नहीं चाहते हैं कि कोई भी भूखा रहे। ‘भाजपा के यही अच्छे दिन सिलेंडर गायब’ प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि बीजेपी के अच्छे दिनों की तरह घरों से सिलेंडर गायब हो गए हैं । पूरी भाजपा सरकार जुमलेबाज साबित हो रही है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगी है। घरों में होटल में सब जगह सिलेंडर की मारामारी है। हम लोग छात्र हैं जानते है हॉस्टल में और किराए पर रहने वाले छात्रों की स्थिति बेहद खराब है। उनके लिए चुनौती है कहां से लकड़ी लाएं और चूल्हे की व्यवस्था करें। बड़े बड़े मंदिरों और धार्मिक स्थलों की मुफ्त रसोई बंद हो गई। कंडे की व्यवस्था करके भाजपा सरकार की आंख खोलने का काम करेंगे। प्रदर्शनकारियों को हिरासत मिल गया उपले लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं समाजवादी छात्र सभा के लोगों को पुलिस ने उपले बांटने से रोका। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। मौके पर पाए गए उपले भी जब्त कर लिए। प्रदर्शनकरियों ने पुलिस के ऊपर अभद्रता करने और उपला छीनने का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस और छात्रों में जमकर धक्का मुक्की नोक झोंक हुई। सभी को हिरासत में लेकर पुलिस ने इको गार्डन भेजा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रमजान की स्पेशल डिश निहारी कुल्चे के दाम बढ़े:कानपुर में लकड़ी और कोयले के बढ़े रेट का असर, 50₹ प्रति प्लेट का इजाफा
    Next Article
    आवास विकास योजना के विरोध में किसान यूनियन का प्रदर्शन:माझा बरहटा और माझा तिहुरा के ग्रामीणों के लिए पुनर्वास की मांग, विस्थापन पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment