Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अब परिषदीय स्कूल परीक्षा में 'पंडित' सवाल पर बवाल:आगरा में 7वीं के पेपर पर आपत्ति, टीचर बोले- ब्राह्मणों को अपमानित किया जा रहा

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी में दरोगा भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ को लेकर पूछे गए सवाल पर विवाद हो गया था। यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि आगरा के परिषदीय स्कूल के पेपर में ‘पंडित’ को लेकर सवाल पूछ लिया गया। अब इस सवाल पर भी विवाद हो गया है। संस्कृत के पेपर में सवाल पूछा गया है- प्रहेलिका: पाठ के आधार पर वह कौन है, जो बिना पैर के दूर तक जाता है और साक्षर है, लेकिन पंडित नहीं है। विकल्प में बादल, पक्षी, वायु और पत्र दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने इसका विरोध जताया है। उनका कहना है कि ब्राह्मण समाज को जानबूझकर अपमानित किया जा रहा। मामला सुर्खियों में आने के बाद बीएसए ने जांच के आदेश दिए हैं। अब जानिए पूरा मामला इस समय यूपी के परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार (17 मार्च) को आगरा के एक परिषदीय स्कूल में कक्षा-7 के छात्र संस्कृत की परीक्षा दे रहे थे। प्रश्न पत्र में 5वें नंबर पर एक प्रहेलिका (पहेली) पूछी गई थी, जिसमें पंडित शब्द का जिक्र था। इस पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश दीक्षित ने कहा- यह जानबूझकर किया गया है। पाठ्य पुस्तक के संबंधित पाठ में ऐसी किसी पहेली का जिक्र ही नहीं है, जिसे आधार बनाकर सवाल पूछा गया। पेपर सेटर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कसाना ने कहा- जिला स्तर पर एक समिति होती है। जिसमें डायट और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शामिल होते हैं। इन्हीं पर पेपर बनाने और जांचने की जिम्मेदारी होती है। BSA जितेंद्र गौड़ बोले- मामला संवेदनशील, जांच के आदेश BSA जितेंद्र गौड़ ने कहा- यह एक संवेदनशील मामला है। हमने परीक्षा पेपर की जांच शुरू कर दी है। पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरोगा भर्ती का सवाल, जिससे शुरू हुआ बवाल 14 मार्च को दरोगा भर्ती परीक्षा के पहले दिन सामान्य हिंदी के प्रश्नपत्र में पूछा गया था- अवसर के हिसाब से बदल जाने वाले को क्या कहेंगे? इसके 4 विकल्पों में पंडित, अवसरवादी, निष्कपट और सदाचारी थे। सवाल सामने आते ही विरोध शुरू हो गया था। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा था- यह मामला स्वीकार्य नहीं है। जांच के बाद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। भाजपा के ब्राह्मण विधायकों ने भी विरोध जताते हुए सीएम को लेटर लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। अगले दिन सीएम योगी ने सभी भर्ती बोर्ड को निर्देश दिए। कहा कि जाति, धर्म को लेकर अमर्यादित टिप्पणी न की जाए। यह कतई बर्दाश्त नहीं है। बार-बार ऐसी गलती करने वालों को प्रतिबंधित किया जाए। ---------------------- ये खबरें पढ़िए- दरोगा भर्ती में 'पंडित' पर बवाल, जान देने पहुंचा भगवाधारी, लखनऊ में भर्ती बोर्ड ऑफिस में घुसा, केरोसीन छिड़का लखनऊ में पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय पर भगवाधारी युवक ने मंगलवार को सुसाइड की कोशिश की। वह अपने साथ बोतल में केरोसीन लेकर पहुंचा था। बोर्ड के मेन गेट से अंदर घुसते हुए उसने अपने ऊपर केरोसीन छिड़कना शुरू किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा के पूर्व विधायक के घर विस्फोटक बन रहा था:फर्रुखाबाद पुलिस का दावा; धमाके से बेसमेंट उड़ा, दोनों बेटों समेत 6 पर FIR
    Next Article
    धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा-राजनीति पर मैं नहीं बोलता:वृंदावन में सनातनी नव संवत्सर शोभायात्रा; डोला का किया पूजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment