Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा के पूर्व विधायक के घर विस्फोटक बन रहा था:फर्रुखाबाद पुलिस का दावा; धमाके से बेसमेंट उड़ा, दोनों बेटों समेत 6 पर FIR

    4 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में विस्फोटक बनाया जा रहा था। यह दावा पुलिस ने अपनी FIR में किया है। विस्फोट की चपेट में आकर पूर्व विधायक के 2 बेटों समेत 6 लोग घायल हुए थे। इन सभी पर केस दर्ज हुआ है। मंगलवार शाम पूर्व विधायक के तीन मंजिला घर में विस्फोट हुआ था। इससे बेसमेंट की छत उड़ गई, तीसरी मंजिल तक खिड़कियां टूट गईं थीं। शुरुआत में सिलेंडर फटने की आशंका थी, लेकिन पूर्व विधायक की पत्नी ने इस बात से इंकार किया था। जब पुलिस जांच करने पहुंची तो सिलेंडर में विस्फोट के सबूत नहीं मिले। घर के भीतर गंधक (बारूद) की बू आ रही थी। पुलिस ने अपनी FIR में बताया, मकान में विस्फोटक इकट्‌ठा किया गया था। बन भी रहा था। पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। आज, बुधवार को डीआईजी हरीश चंदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, परिवार के लोग पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। विजय सिंह बाहुबली नेता है। वह इलाके में 'उस्ताद' के नाम से मशहूर है। इस समय में वाराणसी जेल में है। 1997 में भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में उम्रकैद हुई थी। अब विस्तार से पढ़िए… पहले पढ़िए दरोगा ने अपनी रिपोर्ट में क्या बताया… शहर कोतवाली के दरोगा इमरान फरीद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया, वह साहबगंज चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक ई-रिक्शा पर दो घायल और झुलसे हुए व्यक्तियों को भारत नर्सिंग होम की तरफ जाते देखा। उन्होंने ई-रिक्शा को रोककर पूछताछ की तो पता चला कि घायल व्यक्ति पूर्व विधायक विजय सिंह के बेटे अविनाश उर्फ विक्की और अभिषेक उर्फ सिक्की हैं। तत्काल पुलिस शहर के मोहल्ला मछरटा में पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पहुंची। घायलों ने बताया, उनके घर में एक भयानक विस्फोट हुआ है, जिसमें पांच से छह लोग घायल हो गए हैं और कुछ लोग अभी भी मौके पर पड़े हैं। पूर्व विधायक के घर के बाहर भारी भीड़ जमा थी और पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल था। लोग चीख-पुकार कर रहे थे। बेसमेंट की छत उखड़ गई थी घर के मेन गेट के अंदर घुसने पर पुलिस ने देखा कि फर्श टूटी पड़ी थी, बेसमेंट की छत उखड़ गई थी और उसमें रखा सारा सामान बिखरा हुआ था। मलबे में नूरपुर निवासी भैया लाल नामक एक व्यक्ति पूरी तरह घायल अवस्था में दबा पड़ा था, जिसे दरोगा इमरान ने साथियों की मदद से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ में लोगों ने बताया, विक्की और सिक्की के अलावा ईशु चौरसिया, रामवीर यादव और राशू मिश्रा भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था। दरोगा ने साहस जुटाकर टूटे हुए बेसमेंट में झांका तो वहां से विस्फोटक पदार्थ की गंध आ रही थी। तीसरी मंजिल तक खिड़कियां टूटीं मकान की दीवारों पर खून के धब्बे लगे थे और तीसरी मंजिल तक की खिड़कियां, दरवाजे, ग्रिल, छत और लेंटर पूरी तरह टूट गए थे। आसपास के लोगों ने बताया लगभग 7:30 बजे धमाके के साथ बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई। मौके की स्थिति से यह स्पष्ट था कि मकान में मौजूद घायलों द्वारा अवैध विस्फोटक पदार्थ इकट्‌ठा करके कुछ बनाने की कोशिश की जा रही थी। इस कारण यह घटना हुई और लोगों की जान जाने का खतरा उत्पन्न हो गया। इससे अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। सिलेंडर फटने से किया था इंकार पूर्व विधायक की पत्नी और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती सिंह ने बताया, घटना के समय वह घर पर ही थीं। ऊपर तुलसी में दीपक जलाकर नीचे आईं और किचन के पास आंगन में बैठी थीं। बच्चे नीचे ही थे। अचानक ऐसा लगा जैसे तूफान आ गया हो। चारों तरफ से शीशे और परदे गिरने लगे। समझ नहीं आया क्या हुआ। नीचे जाकर देखा तो बड़े बेटे अविनाश का काफी खून निकल रहा था, जबकि छोटे बेटे को भी चोट आई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि घर में कोई सिलिंडर ब्लास्ट नहीं हुआ है और धमाके का कारण अब तक समझ में नहीं आया है। छह लोगों को किया गया नामजद रिपोर्ट में पूर्व विधायक विजय सिंह के बड़े बेटे अविनाश उर्फ विक्की, छोटे बेटे अभिषेक उर्फ सिक्की, मोहल्ले के ही रहने वाले ईशु चौरसिया, फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले रामवीर यादव, शहर के मोहल्ला मित्तुकुंचा निवासी राशू मिश्रा, मऊ दरवाजा निवासी भैया लाल को नामजद किया गया है। कौन सी धाराएं लगीं, कितनी सजा हो सकती है? बम निरोधक टीम और एटीएस पहुंची पूर्व विधायक के घर मंगलवार देर रात ही बम निरोधक टीम जांच करने के लिए पहुंच गई थी। बुधवार सुबह फिर एक बार टीम पहुंची। कानपुर से एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉयड भी जांच के लिए पहुंच गई है। डीआईजी हरीश चन्दर करीब 20 मिनट घर के अंदर रहे और जांच-पड़ताल की। उन्होंने कहा कि मामले में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी। वहीं, परिवार के लोग पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस द्वारा मकान को सील कर दिया गया है। डीआईजी ने कहा- विस्फोट के घर के अंदर हुआ डीआईजी हरीश चन्दर ने बताया, फॉरेंसिक टीम को दोबारा बुलाया गया है। एटीएस की टीम कानपुर से आई है। उनके द्वारा भी जांच की जा रही है। फॉरेंसिक एग्जामिनेशन के लिए सैंपल लिए गए हैं। पूरे घर को सिक्योर कर दिया गया है। उन्होंने बताया, विस्फोट कैसे और किन परिस्थतियों में हुआ? सभी एंगल पर जांच की जा रही है। ये तो तय है कि विस्फोट घर के अंदर से ही हुआ है। इसके सीसीटीवी भी हमको मिले हैं। एक एफआईआर भी लिखी गई है। विस्फोट में जो घायल हुए, उनके द्वारा न तो कोई पुलिस को सूचना दी गई और न ही डायल 112 पर कॉल की गई। अभी भी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। सूचना मिली है कि पूर्व विधायक के दोनों बेटे को खुद रेफर कराकर लखनऊ चले गए हैं। जैसे ही टीम की रिपोर्ट आएगी, इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------ यह खबर भी पढ़ें…. बदला लेने के लिए भाजपा नेता की हत्या हुई थी:गोरखपुर में CCTV से पकड़े गए हत्यारोपी; भतीजे ने मारपीट की थी गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के अनुसार, दो डंपर चालकों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दो महीने पहले भाजपा नेता के भतीजे ने उनके साथ मारपीट की थी। उस वक्त भाजपा नेता ने भतीजे का पक्ष लिया था। भतीजा उनके दम पर रौब गांठता था, इसलिए बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में रेप के बाद हुई थी बच्ची की हत्या:अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े परिजन, कहा-आरोपियों को फांसी हो
    Next Article
    अब परिषदीय स्कूल परीक्षा में 'पंडित' सवाल पर बवाल:आगरा में 7वीं के पेपर पर आपत्ति, टीचर बोले- ब्राह्मणों को अपमानित किया जा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment