Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में नई जांच मशीनें लगेंगी:एमसीएच विंग में आधुनिक पैथोलॉजी लैब, 40 बेड की डायलिसिस यूनिट

    6 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर के जिला चिकित्सालय परिसर में संचालित एमसीएच विंग में जल्द ही आधुनिक जांच मशीनें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही, अस्पताल में 40 बेड की नई डायलिसिस यूनिट शुरू करने की तैयारी भी चल रही है। एमसीएच विंग में एक आधुनिक पैथोलॉजी लैब स्थापित की जाएगी। इससे महिलाओं के रोगों से संबंधित सभी जांचें, जैसे प्रसूताओं और प्रसव पूर्व की अल्ट्रासाउंड, हीमोग्लोबिन और मधुमेह की जांचें तत्काल वहीं उपलब्ध होंगी। वर्तमान में ये जांचें संयुक्त चिकित्सालय के इंटीग्रेटेड लैब में होती हैं, जहां मरीजों और तीमारदारों की भीड़ के कारण प्रसूताओं की जांच में देरी होती है। नई लैब इन परेशानियों को दूर कर समय पर रिपोर्ट उपलब्ध कराएगी। गुर्दे के रोगियों के लिए राहत भरी खबर है कि डायलिसिस वार्ड को 18 बेड से बढ़ाकर 40 बेड किया जाएगा। इसमें हेपेटाइटिस और एड्स पॉजिटिव रोगियों के लिए 10 बेड का एक अलग वार्ड भी बनाया जाएगा। इस विस्तार के लिए चिकित्सालय परिसर में कोविड काल में निर्मित 42 बेड के खाली भवन का उपयोग किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस संबंध में शासन को पत्राचार किया है। डीसीडीसी नामक निजी संस्था द्वारा इस यूनिट का संचालन किया जाएगा। निजी अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों पर लगातार विभागीय शिकंजा कसने और प्रसूताओं की मौत के मामलों के कारण जिला चिकित्सालय में प्रसव की संख्या बढ़ी है। यहां जांच और प्रसव को सुरक्षित माना जाता है। मरीजों और प्रसूताओं को समय पर उपचार, जांच और दवाएं मिल सकें, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीएन यादव ने बताया कि एमसीएच विंग की उपयोगिता को बेहतर बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जच्चा-बच्चा को एक ही छत के नीचे सभी चिकित्सीय सुविधाएं मिल सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में कई कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट:लखनऊ विधानसभा घेराव से पहले पुलिस की कार्रवाई, कांग्रेसी बोली- ये लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन
    Next Article
    हाथरस कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय हाउस अरेस्ट:मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत लखनऊ विधानसभा घेराव को जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment