Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में कई कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट:लखनऊ विधानसभा घेराव से पहले पुलिस की कार्रवाई, कांग्रेसी बोली- ये लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन

    8 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में सोमवार रात राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब पुलिस ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। यह कार्रवाई लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव से ठीक पहले की गई है, जो मनरेगा बचाओ सहित विभिन्न जन मुद्दों को लेकर आयोजित किया जा रहा है। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को मनरेगा बचाओ रैली में शामिल होने से रोकने के लिए उनके घरों पर रात भर डेरा डाले रखा। जिन प्रमुख नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है, उनमें तेज बहादुर पाठक, रणवीर सिंह राणा, मनोज तिवारी, सुब्रत सिंह और सनी शामिल हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उधर कांग्रेस नेता राजेश तिवारी के आवास पर हुई इस कार्रवाई पर उन्होंने कहा ये लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। कांग्रेस नेता राजेश तिवारी ने कहा कि पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की तैयारी कर रही थी, लेकिन कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है। तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकार जन समस्याओं से घबराकर दमनकारी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसे मुद्दों पर जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि वे राहुल गांधी के नेतृत्व में संघर्ष की राह पर हैं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा। वहीं कादीपुर के जिला महासचिव और कादीपुर विधानसभा प्रभारी विजय पाल को भी रात 12 बजे उनके सुल्तानपुर स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उनके घर पर दो सिपाही तैनात किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'बेटे और नई बहू के लिए बनाया था नया घर':झांसी में शादी के 25 दिन पहले हो गई बेटे की हत्या
    Next Article
    अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में नई जांच मशीनें लगेंगी:एमसीएच विंग में आधुनिक पैथोलॉजी लैब, 40 बेड की डायलिसिस यूनिट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment