Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में नहर कटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न:ग्रामीणों ने चंदा कर जेसीबी से रोका पानी, लाखों का नुकसान

    2 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के अलीगंज विकास खंड में मंगलवार की देर रात विजयपुर और लालपुर गांव के बीच नहर कट गई। इससे लगभग 5 मीटर चौड़ी खाई बन गई और नहर की पटरी टूट गई। लालपुर, विजयपुर और बिल्सड़ गांवों की सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, उस समय खेतों में तंबाकू, गेहूं और सरसों की फसलें पूरी तरह पक चुकी थीं। नहर का पानी तेज बहाव के साथ खेतों में भर गया, जिससे ये फसलें पूरी तरह डूब गईं और बर्बाद हो गईं। किसानों ने बताया कि नहर की कई वर्षों से सफाई नहीं कराई गई है। इस लापरवाही के कारण हर साल ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नहर कटने की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण और किसान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पानी रोकने का प्रयास किया। काफी कोशिशों के बाद भी जब पानी बंद नहीं हो सका, तो ग्रामीणों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर एक जेसीबी मशीन मंगवाई और नहर की पटरी को बंद कराया। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद पानी का बहाव रोका जा सका, लेकिन तब तक फसलों को भारी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह से ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन पर सूचना दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर लोगों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने और नहर की नियमित सफाई व मरम्मत की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। विजयपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि लगभग 100 बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो चुकी है और 50 से अधिक किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। किसान उदयवीर ने भी कहा कि उनकी तंबाकू, गेहूं और सरसों की पूरी फसल पानी में डूब गई है और बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन:रैली में युवक कार की खिड़कियों पर बैठकर चलते दिखे, VIDEO आया सामने
    Next Article
    अंबेडकरनगर में 19 सड़कों के लिए 22.69 करोड़ स्वीकृत:ग्रामीण क्षेत्रों का तहसील और जिला मुख्यालय से संपर्क होगा बेहतर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment