Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में किराना स्टोर पर GST की छापेमारी:अयोध्या टीम ने की कार्रवाई, 7 घंटे से अधिक चली जांच

    14 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा कस्बे में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब जीएसटी विभाग की टीम ने अयोध्या से पहुंचकर संतोष किराना स्टोर पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। टीम दोपहर में दुकान पर पहुंची और अंदर प्रवेश कर दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी। छापेमारी की खबर फैलते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के कई दुकानदारों ने एहतियात के तौर पर अपनी दुकानें बंद कर दीं। दुकान के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन टीम ने किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान दुकान में रखे स्टॉक, खरीद-फरोख्त के रिकॉर्ड, पक्के बिल और कर से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। बताया गया कि टीम संभावित कर अनियमितताओं के बिंदुओं की जांच कर रही है। यह कार्रवाई करीब सात घंटे से अधिक समय तक चली। इसके बावजूद, विभाग के किसी अधिकारी ने आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। देर शाम तक भी जांच जारी रहने की सूचना है। फिलहाल, बाजार के व्यापारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में दुकान खाली कराने पहुंचे अधिकारी:बिना आदेश कार्रवाई का आरोप, लोगों ने किया विरोध
    Next Article
    सहारनपुर में एंटी रेबीज अभियान में 5347 कुत्तों का टीकाकरण:पहले चरण में 7 वार्डों में 30 दिन में लगी वैक्सीन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment