Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पानी की बोतल में बैक्टीरिया मिला:हजारों लोग रोज खरीदकर पी रहे पानी, 4 कंपनियों का लाइसेंस हुआ रद्द

    2 hours ago

    1

    0

    सफर के दौरान या बाहर खाने-पीने के समय अगर आप बोतलबंद पानी खरीदते हैं, तो अब सतर्क हो जाइए। गोरखपुर में बिक रहे कुछ ब्रांडेड पैकेज्ड पानी के नमूनों में खतरनाक बैक्टीरिया कोलीफार्म पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने इन कंपनियों के उत्पादन और बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है। लोगों से अपील की है कि इन ब्रांडों का पानी न पीएं। जानिए कैसे हुआ खुलासा इंदौर में दूषित पानी पीने से बच्चों की मौत के बाद प्रशासन सतर्क हुआ। इसके बाद जिले के शहर और ग्रामीण इलाकों में बोतलबंद पानी के नमूने लिए गए। 9 और 10 जनवरी को 19 वॉटर प्लांटों से सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। रिपोर्ट आने से पहले ही एहतियातन नौ इकाइयों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। अब जांच रिपोर्ट में चार कंपनियों के नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। इन कंपनियों के पानी में मिला बैक्टीरिया -मैसर्स देवकृपा फूड एंड बेवरेजेज प्रा. लि. (ब्रांड: हाईमैक्स) -मैसर्स जीके फूड्स एंड बेवरेजेज (ब्रांड: गैलीसिया) -मैसर्स अजय नीर उद्योग (ब्रांड: एक्वा नीर) -श्री कान्हा इंडस्ट्रीज (ब्रांड: बाटाडू) इन ब्रांडों की पैकेजिंग यूनिट जिले में ही संचालित हो रही थी और इनका पानी शहर की कई दुकानों, होटलों और ढाबों पर बेचा जा रहा था। विभाग ने की कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य विभाग, डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि असुरक्षित पाए गए इन प्लांटों के पानी की बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। थोक और फुटकर विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन ब्रांडों का स्टॉक तुरंत हटाएं। यदि किसी होटल, ढाबा, दुकान या रेस्टोरेंट में इन प्रतिबंधित ब्रांडों का पानी बिकता पाया गया, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी बहुत खतरनाक है कोलीफार्म बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष वर्मा के अनुसार कोलीफार्म बैक्टीरिया दूषित पानी में पाए जाते हैं और यह पाचन तंत्र को बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे पानी के सेवन से: -उल्टी और दस्त -पेट दर्द -पीलिया -शरीर में दर्द और कमजोरी -खूनी दस्त -किडनी पर असर -आंखों में संक्रमण जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह ज्यादा खतरनाक है। लोगों से अपील खाद्य सुरक्षा विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी खरीदते समय ब्रांड की जांच जरूर करें और संदिग्ध या प्रतिबंधित ब्रांड का उपयोग न करें। यदि किसी दुकान पर ये ब्रांड बिकते दिखें, तो इसकी सूचना विभाग को दें। स्वास्थ्य से जुड़ा मामला होने के कारण प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन में युवती से दुष्कर्म का आरोपी फरार:पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया, गोरखपुर के घर में भी दबिश
    Next Article
    कन्नौज में जाम से लोग परेशान:वीआईपी मूवमेंट पर ही एक्टिव नजर आती है पुलिस, फुटपाथ तक ऑटो ड्राइवरों की मनमानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment