Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुगलसराय पुलिस ने दो चेन स्नैचर पकड़े:चंदौली में छीना गया सोने का लॉकेट बरामद, महंगे शौक पूरे करने को करते थे वारदात

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली के मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन्हें मानस नगर तालाब के रास्ते के पास से पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से एक सोने का लॉकेट बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने 16 फरवरी को एक राहगीर के गले से लॉकेट छीनने की बात कबूल की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशन डोम और राज रावत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी की देर शाम धानापुर थानाक्षेत्र के बिझवल गांव निवासी अरविंद कुमार डीडीयू स्टेशन पर ट्रेन से उतरे थे। वे पैदल चकिया तिराहे की ओर जा रहे थे। जीटीआर ब्रिज के पास दो व्यक्तियों ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया। अरविंद के शोर मचाने पर, मौका देखकर दोनों ने उनके गले से सोने का लॉकेट छीन लिया और फरार हो गए। इसी मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने आनंद नेत्रालय से आगे मानसरोवर पोखरे पर जाने वाले रास्ते से इन दोनों आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने उनके पास से छीना गया सोने का लॉकेट भी बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए शाम के समय ऐसी वारदातें करते थे। छीने गए सामान को बेचकर वे आपस में पैसे बांट लेते थे। इस कार्रवाई में मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह, विजय राज, मनोज तिवारी, भूपेश कुमार, नंदलाल सरोज और अतुल कुमार शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बार एसोसिएशन की मतगणना आज:3246 अधिवक्ताओं ने किया था मत का प्रयोग, 21 पदों के लिए 40 प्रत्याशी मैदान में
    Next Article
    UP बोर्ड की परीक्षा शुरू:मथुरा में बनाए गए 119 सेंटर, 70 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment