Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन में युवती से दुष्कर्म का आरोपी फरार:पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया, गोरखपुर के घर में भी दबिश

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में ट्रेन में युवती से दुष्कर्म के आरोपी रेलवे कर्मचारी राहुल कुमार पर रेलवे पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी डिप्टी सीटीआई राहुल कुमार घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में देवरिया जीआरपी लगातार छापेमारी कर रही है। यह घटना 15 फरवरी की शाम को हुई थी। पीड़िता मऊ से अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन से गोरखपुर जा रही थी। आरोप है कि ट्रेन में तैनात डिप्टी सीटीआई राहुल कुमार ने युवती को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा और उसे एसी फर्स्ट क्लास के एक केबिन में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। 16 फरवरी को दर्ज हुआ मामला पीड़िता की शिकायत पर गोरखपुर जीआरपी ने 16 फरवरी को मामला दर्ज किया था, जिसे बाद में देवरिया जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया गया। देवरिया जीआरपी ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार के गोरखपुर स्थित आवास पर भी छापेमारी की, लेकिन वह वहां नहीं मिला। रेलवे पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। जीआरपी ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में लगे मोहन भागवत गो बैक के नारे:NSUI छात्रों का पुलिस से तीखी नोकझोंक, टांगकर ले गई
    Next Article
    गोरखपुर में पानी की बोतल में बैक्टीरिया मिला:हजारों लोग रोज खरीदकर पी रहे पानी, 4 कंपनियों का लाइसेंस हुआ रद्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment