Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती:सीडीओ ने लापरवाही पर कार्रवाई और शिकायतें निपटाने के निर्देश दिए

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि योजनाओं और सेवाओं में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। एक समीक्षा बैठक में सीडीओ ने जनवरी माह में उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य डैशबोर्ड पर जनपद की चौथी रैंक पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने आगामी महीनों में रैंकिंग और बेहतर करने का लक्ष्य निर्धारित किया। सीडीओ ने जनपद स्तर पर रिक्त आशा, अर्बन आशा और आशा संगिनी के पदों को तत्काल भरने का आदेश दिया। बसखारी में एएनएम प्रशिक्षण पूरा कर चुकी दो आशा कार्यकर्ताओं को पुनः रिक्त पदों पर कार्य करने की अनुमति दी गई। वहीं, रामनगर मकरहीं की एक आशा कार्यकर्ता को निष्क्रिय करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सीडीओ ने निर्देश दिया कि सरकारी भवनों में संचालित सभी उपकेंद्रों को एक से दो माह के भीतर एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) से प्रमाणित कराया जाए। इसके अतिरिक्त, 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग के बाद उन्हें अनिवार्य रूप से एनसीडी कार्ड उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए। आरसीएच पोर्टल पर ब्लॉक जहांगीरगंज की खराब प्रगति को देखते हुए बीपीएम को चेतावनी पत्र जारी करने के आदेश दिए गए। जेएसवाई भुगतान की कमजोर स्थिति को गंभीर मानते हुए जलालपुर, जहांगीरगंज और भीटी के ब्लॉक अकाउंटेंट का मानदेय रोकने के निर्देश भी दिए गए। इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, डीपीएमयू इकाई के सदस्य तथा WHO और UNICEF के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में दंपती से लूटकांड का खुलासा:तीन आरोपी गिरफ्तार, जेवर, नकदी; तमंचा और बाइक बरामद
    Next Article
    जौनपुर में 27-28 फरवरी को सेल मेला:भारी भीड़ के मद्देनजर यातायात डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था लागू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment