Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में दंपती से लूटकांड का खुलासा:तीन आरोपी गिरफ्तार, जेवर, नकदी; तमंचा और बाइक बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी पुलिस ने 21 फरवरी को चरवा थाना क्षेत्र में दम्पति से हुई लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए जेवर, नकदी, तीन मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। यह घटना 21 फरवरी की सुबह करीब 4 बजे हुई थी। चरवा थाना क्षेत्र के सैय्यद सरावां निवासी रमेश सिंह अपनी पत्नी के साथ करारी के गुलामीपुर से दावत खाकर घर लौट रहे थे। सिरियावां चौराहे के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उनकी पत्नी के पहने हुए जेवर, मोबाइल फोन और 1000 रुपये नकद छीन लिए थे। पीड़ित रमेश सिंह की तहरीर पर चरवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। घटना के खुलासे के लिए कौशांबी के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने तीन टीमों का गठन किया था। गठित टीमों ने मुखबिर की सूचना पर देर रात तेरह मील के पास से मोटरसाइकिल पर खड़े तीन युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रयागराज जनपद के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मन्दर देह माफी निवासी संजय पुत्र विरेन्द्र, आशू पुत्र भीम और अलमान उर्फ अरमान पुत्र परवेज अहमद के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 21 फरवरी की रात वे अपने एक अन्य साथी के साथ असवां चौराहे के पास लूटपाट की रेकी कर रहे थे। उन्होंने मोटरसाइकिल सवार दम्पति को असवां चौराहे से ही पीछा करना शुरू किया और सिरियावां कला चौराहे के पास ओवरटेक कर रोककर लूट की घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार को एसपी कौशांबी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों के पास से लूटे गए जेवर, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा और 26200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पकड़े गए तीनों आरोपी प्रयागराज जनपद के रहने वाले हैं। पुलिस उनके एक अन्य फरार साथी की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधवा महिला के हक की लड़ाई लड़ेगा किसान संगठन:न्याय की आस में 1 साल से भटक रही महिला, आरोपी नहीं लगाने दे रहे दरवाजा
    Next Article
    अंबेडकरनगर में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती:सीडीओ ने लापरवाही पर कार्रवाई और शिकायतें निपटाने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment