Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में दो स्थानों पर चोरी:स्कूल से राशन, घर से लाखों के जेवर चोरी; पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आलापुर थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया, जिससे पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। पहली घटना कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय हिसामुद्दीनपुर पिपरा की है। चोर बेखौफ होकर स्कूल परिसर में घुसे। उन्होंने पहले रसोईघर का ताला तोड़ा, अंदर तहरी बनाकर खाई और फिर कार्यालय का ताला तोड़कर जरूरी अभिलेखों को अस्त-व्यस्त कर दिया। विद्यालय से करीब चार कुंतल राशन और वाई-फाई सिम भी चोरी हो गए। दूसरी घटना शाहपुर बनगवां गांव में नीलम देवी के घर की है। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और साड़ी के सहारे नीचे उतरे। उन्होंने घर में रखे 10 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया और इलाके में दहशत फैल गई। लगातार दो बड़ी चोरियों ने पुलिस की रात्रि गश्त और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गश्त केवल कागजों में ही चल रही है, जिसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक किसी ठोस कार्रवाई या गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं है। ऐसे में यह सवाल बना हुआ है कि आखिर कब तक चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देते रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के 10 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती:केस्को पेड़ों की छटाई और तारों की मरम्मत का करेगा काम
    Next Article
    93,902 लोगों ने नान मैपिंग के लिए आवेदन किया:निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण में कपिलवस्तु-बांसी में सर्वाधिक सक्रियता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment