Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    93,902 लोगों ने नान मैपिंग के लिए आवेदन किया:निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण में कपिलवस्तु-बांसी में सर्वाधिक सक्रियता

    2 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने का कार्य अंतिम चरण में है। इस दौरान नान मैपिंग से वंचित 93,902 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है, जो मतदाताओं में बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। निर्वाचन विभाग ने अभियान के तहत 2.21 लाख से अधिक ऐसे मतदाताओं की पहचान की थी जिनकी आधार सूची से मैपिंग नहीं हो सकी थी। इन सभी को नोटिस जारी कर सत्यापन और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने संबंधित बीएलओ और निर्वाचन कार्यालय से संपर्क किया। उन्होंने फॉर्म भरकर अपना नाम मतदाता सूची में सुरक्षित कराने की प्रक्रिया पूरी की। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, नान मैपिंग से वंचित मतदाताओं के आवेदन विभिन्न तहसीलों में इस प्रकार प्राप्त हुए हैं: शोहरतगढ़ तहसील में 40,543 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया था, जिनमें से 21,903 लोगों ने आवेदन किए। कपिलवस्तु तहसील में 65,307 मतदाता नान मैपिंग में चिन्हित हुए थे, जिनमें से 17,415 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए। बांसी तहसील में 47,158 मतदाता चिन्हित किए गए थे, जिनमें से सर्वाधिक 29,705 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किया। इटवा तहसील में 20,730 मतदाता चिन्हित हुए थे, जिनमें से 15,087 लोगों ने आवेदन किया। डुमरियागंज तहसील में 38,735 मतदाता चिन्हित हुए थे, जिनमें से 18,767 लोगों ने आवेदन किया। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि जनपद की सभी तहसीलों में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सत्यापन कराने के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए अन्य श्रेणियों में भी आवेदन प्राप्त हुए हैं। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, फॉर्म-7 के तहत नाम विलोपन के 1,732 आवेदन मिले हैं, जबकि फॉर्म-8 के माध्यम से नाम संशोधन के लिए भी हजारों आवेदन प्राप्त हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में दो स्थानों पर चोरी:स्कूल से राशन, घर से लाखों के जेवर चोरी; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    CSA के हॉस्टलों में होगी छापेमारी, तीन कमेटियां बनी:दो छात्र गुटों में संघर्ष की जांच रिपोर्ट वीसी को सौंपी गई, छात्र चिंहित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment