Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिनेता ऋषि भूटानी की सास की एक्सीडेंट में मौत:मेरठ में एमईएस रोड पर जेसीबी ने कार में मारी टक्कर, चालक मौके से फरार

    7 hours ago

    1

    0

    मेरठ में अभिनेता ऋषि भूटानी की सास जगमोहन कौर की बुधवार को रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। हादसा एमईएस मेट्रो स्टेशन के पास हुआ है। जहां से जगमोहन कौर अपने पति परमजीत सिंह के साथ कार से जा रही थी। अचानक वहां से गुजरी जेसीबी ने बिना पीछे देखे ही जेसीबी मोड़ दी। जेसीबी मुड़ते ही टक्कर सीधा जगमोहन कौर की कार में लगी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पति, पत्नी वहीं बेसुध हो गए। उनको काफी चोटें आईं। पूरी कार चकनाचूर हो गई। इसके बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने किसी तरह दंपत्ति को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उनके परिवार को हादसे की जानकारी दी। कार में फंसे रह गए दंपत्ति मेरठ में जेसीबी और कार की टक्कर हो गई। हादसे में हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जेसीबी चालक ने अचानक बिना देखे यू-टर्न ले लिया। सामने से आ रही कार सीधे जेसीबी से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने कार में फंसे दंपती को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जगमोहन कौर को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके पति परमजीत सिंह का इलाज जारी है। हादसे के बाद आरोपी जेसीबी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। महिला के दामाद और फिल्म अभिनेता ऋषि भुटानी ने बताया कि परमजीत सिंह अपनी लेन में कार चला रहे थे, तभी जेसीबी ने अचानक यू-टर्न लिया। परिवार के अनुसार, बेटा स्कॉटलैंड और बेटियां कनाडा में रहती हैं, जिनके मेरठ पहुंचने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसा रुड़की रोड स्थित मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार को हुई। बच्चों के आने के बाद होगा अंतिम संस्कार परिवार के अनुसार, जगमोहन कौर का बेटा स्कॉटलैंड में रहता है, जबकि उनकी दोनों बेटियां कनाडा में हैं। सभी के गुरुवार तक मेरठ पहुंचने की संभावना है। इसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। परमजीत सिंह प्लास्टिक कारोबारी हैं। परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। दंपती घर में अकेले रहते थे और एक-दूसरे का सहारा थे। रोजाना दोनों मोदीपुरम फिजियोथेरेपी के लिए कार से जाते थे। ऋषि भुटानी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही दोनों उनके घर आए थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी आखिरी मुलाकात होगी। ऋषि भुटानी वर्ष 2009 में रिलीज फिल्म ‘बोल राम’ से अभिनय की शुरुआत कर चुके हैं और कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीरियड्स को बीमारी नहीं, सामान्य प्रक्रिया समझें:गर्मियों में रखें ज्यादा स्वच्छता, रोज 40 मिनट जरूर करें एक्सरसाइज
    Next Article
    गैलरी में Anushka Sharma करती रहीं 'राधा' नामजप, उधर पिच पर विराट कोहली गेंदबाजों की उड़ाते रहे धज्जियां... प्रेमानंद महाराज से कनेक्शन, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment