Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीरियड्स को बीमारी नहीं, सामान्य प्रक्रिया समझें:गर्मियों में रखें ज्यादा स्वच्छता, रोज 40 मिनट जरूर करें एक्सरसाइज

    8 hours ago

    1

    0

    विश्व मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे के अवसर पर विशेषज्ञ डॉक्टर मनीषा त्यागी का कहना है कि पीरियड्स कोई बीमारी नहीं, बल्कि महिलाओं के शरीर की सामान्य प्रक्रिया है। पहले लोग इस विषय पर बात करने से भी कतराते थे, लेकिन अब इसे सामान्य रूप से समझने और खुलकर चर्चा करने की जरूरत है। डॉक्टर ने कहा कि जैसे खाना खाना, नहाना और रोजमर्रा की साफ-सफाई जरूरी होती है, उसी तरह पीरियड्स के दौरान हाइजीन का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने किशोरियों और महिलाओं से अपील की कि माहवारी को शर्म या डर से न जोड़ें, बल्कि इसे महिला स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता का प्राकृतिक संकेत समझें। उन्होंने बताया कि सैनिटरी पैड, टैम्पोन या अन्य साधनों का इस्तेमाल महिला की सुविधा पर निर्भर करता है। हालांकि कपड़ा इस्तेमाल करने पर उसकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डॉक्टर ने कहा कि कई महिलाएं पीरियड्स कम होने पर लंबे समय तक एक ही पैड या टैम्पोन लगाए रखती हैं, जो संक्रमण का कारण बन सकता है। उन्होंने सलाह दी कि नियमित अंतराल पर पैड बदलना जरूरी है, क्योंकि खून में बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं। गर्मियों में संक्रमण का खतरा अधिक डॉक्टर ने कहा कि गर्मियों में पसीना और नमी बढ़ने से संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए इन दिनों स्वच्छता, पर्याप्त पानी पीना और समय-समय पर पैड बदलना बेहद जरूरी है। ज्यादा पानी पीने से यूरिनरी इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है। कार्यक्रम में डॉक्टर ने PCOS/PCOD को आज की लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी बताया। उन्होंने कहा कि 20-25 साल पहले यह समस्या कम देखने को मिलती थी, लेकिन अब युवतियों में तेजी से बढ़ रही है। इसकी बड़ी वजह बदलती जीवनशैली, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों की कमी है। उन्होंने सलाह दी कि लड़कियां रोज कम से कम 40 मिनट एक्सरसाइज, वॉक या जॉगिंग करें। साथ ही फास्ट फूड, प्रिजर्वेटिव और ज्यादा प्रोसेस्ड चीजों से बचें। ताजा और घर का बना खाना, सलाद और मौसमी फल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बताए गए। डॉक्टर ने कहा कि मोटापा PCOS का बड़ा कारण है और यदि महिलाएं अपना वजन सिर्फ पांच प्रतिशत भी कम कर लें तो बीमारी काफी हद तक नियंत्रित हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर पीरियड्स के दौरान दर्द ज्यादा हो, अनियमितता बनी रहे या रोजमर्रा के काम प्रभावित होने लगें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी:बचाव में आए परिजनों समेत 8 घायल, कमर में लगी गोली
    Next Article
    अभिनेता ऋषि भूटानी की सास की एक्सीडेंट में मौत:मेरठ में एमईएस रोड पर जेसीबी ने कार में मारी टक्कर, चालक मौके से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment