Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबाला बवाल में HSGMC प्रधान पर FIR:SP का दावा- गैस टैंकर से शरारत की साजिश थी; झींडा बोले- मामला अकाल तख्त लेकर जाएंगे

    13 hours ago

    1

    0

    अंबाला में सिख-किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल के बाद शुक्रवार को बलदेव नगर और पंजोखरा थाने में दो FIR दर्ज की गई। दोनों में कुल 36 लोगों को नामजद करते हुए बाकी अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। FIR में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGMC) के प्रधान जगदीश सिंह झींडा का नाम भी शामिल है। प्रदर्शनकारी पंजाब के खालिस्तान विरोधी नेता गुरसिमरन सिंह मंड पर हुए हमले के आरोपियों की रिहाई की मांग कर रहे थे। SP अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि अंधेरा होते ही भीड़ ने हमला किया और गैस टैंकर के साथ बड़ी शरारत की साजिश थी। पुलिस ने फोटो जारी किए हैं, जिनमें कुछ सिख युवक फरसे, भाले और अन्य हथियार लिए नजर आ रहे हैं। शुक्रवार दोपहर को HSGMC के मेंबर कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा पातशाही छठी में मीटिंग कर रहे हैं। प्रधान जगदीश सिंह झींडा का कहना है कि सीएम हाउस से युवकों को रिहा करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। वे मामला अकाल तख्त तक ले जाएंगे। पहले ये तस्वीरें देखिए… एसपी के 4 बड़े दावे... पूरे बवाल को साजिश बताया दो थानों में FIR, ज्यादातर आरोपी सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से जुड़े DSP जगबीर ने बताया- "हाईवे पर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 16 लोगों को नामजद करते हुए अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बलदेव नगर थाने में दर्ज इस केस में BNS की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 115(2) (चोट पहुंचाना व मारपीट), 118 (घातक हथियार से चोट पहुंचाना), 117(2) (गंभीर चोट पहुंचाना), NH एक्ट, आर्म्स एक्ट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। इसके अलावा पंजोखरा थाने में भी अलग FIR दर्ज की गई है। इसमें 20 लोगों को नामजद करते हुए अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हाईवे पर पहुंचने से पहले पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में भारी भीड़ जुटी थी। आरोप है कि भीड़ ने बैरिकेड तोड़कर हाईवे की ओर बढ़ने का प्रयास किया। दोनों मामलों में नामजद लोगों में अधिकतर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से जुड़े हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।" झींडा बोले- CM हाउस से कॉल आई, फिर पुलिस ने लाठीचार्ज किया HSGMC के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने वीडियो जारी कर कहा कि प्रशासन के साथ उनकी बातचीत चल रही थी। उन्होंने कहा कि उनके युवकों पर FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया, लेकिन गुरसिमरन सिंह मंड पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान अफसरों के पास सीएम हाउस से कॉल आई। वहां से दो दिन बाद युवकों को रिहा करने का आश्वासन दिया गया। आरोप लगाया कि इसी दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज की तैयारी शुरू कर दी। वे धरना समाप्त करने की घोषणा करने जा रहे थे, तभी प्रशासन और सरकार ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। जगदीश सिंह झींडा ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहे हैं। उनके लोगों पर केस दर्ज किए जा रहे हैं, जबकि गुरसिमरन सिंह मंड को बचाया जा रहा है। अंबाला बवाल से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुखबीर बादल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज:बोले- मैं डरने वाला नहीं हूं; जांच में खुलासा- हमलावर सीने में कृपाण घोंप हत्या करना चाहता था
    Next Article
    रेवेन्यू-ऑफिसर ने पत्नी के नाम खरीदी करोड़ों की 2 बिल्डिंग:बेटे-बेटी के नाम कई गाड़ियां; आय से 216% ज्यादा प्रॉपर्टी, इंदौर नगर निगम में ARO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment