Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुखबीर बादल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज:बोले- मैं डरने वाला नहीं हूं; जांच में खुलासा- हमलावर सीने में कृपाण घोंप हत्या करना चाहता था

    13 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा माता साहिब में निहंग के हमले से घायल शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई है। सुखबीर के हाथ पर कृपाण से करीब 5 सेंटीमीटर का कट लगा था। डॉक्टरों ने उन्हें 8 से 9 टांके लगाए। सर्जरी के बाद उन्हें गुरुवार को नांदेड़ अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अस्पताल से निकलने के बाद उन्होंने कहा कि मैं पंजाब में अशांति नहीं फैलने दूंगा। ऐसा कभी नहीं होने दूंगा। मेरे पिता जब तक सीएम रहे, कभी ऐसा नहीं होने दिया। मुझ पर कितने भी हमले हो जाएं, मैं डरने वाला नहीं हूं। जिस पर गुरु का हाथ है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। सुखबीर बादल पर बीते कल (13 अगस्त) हमला हुआ। आरोपी निहंग जसपाल सिंह ने सुखबीर बादल के सामने आते ही अपनी कृपाण निकालकर उनकी छाती की तरफ वार किया, लेकिन सुखबीर बादल ने अपना हाथ आगे कर दिया, जिसकी वजह से कृपाण छाती तक नहीं पहुंची और बाजू में घाव हो गया। हमलावर निहंग दूसरा वार करता, तब तक महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे ने अपना हाथ आगे किया। जिससे उन्हें भी चोट लगी लेकिन हमलावर को काबू कर लिया गया। अब तक की पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि निहंग सुखबीर की छाती पर हमला कर हत्या करने की कोशिश में था। नांदेड़ के एसपी निलाभ रोहन ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभी तक की पूछताछ में उसने कहा कि वह पंजाब में नशे को लेकर गुस्से में था। इसीलिए उसने सुखबीर बादल पर हमला किया। इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ से मिलीं हरसिमरत कौर सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर हमले के दौरान उनकी जान बचाने वाले इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे से मिलीं। उन्होंने एक पोस्ट कर लिया- संतोष, आपने सुखबीर जी और हमलावर के बीच मानव ढाल बनकर अपनी जान जोखिम में डालते हुए रक्षा की। आपने यह दिखाया कि वर्दी पहनने का असली मतलब क्या होता है- खुद से पहले कर्तव्य को रखना और डर से पहले साहस को चुनना। सुखबीर बादल ने कोर्ट से मांगी व्यक्तिगत पेशी से छूट वहीं मानहानि केस में सुखबीर सिंह बादल ने व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी है। उन्होंने अपने वकील के माध्यम से चंडीगढ़ कोर्ट में एप्लीकेशन दायर की है। जिसमें कहा गया है कि गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक गुरुद्वारे के पास हुए हमले में घायल हो गए। उनके हाथ पर चोट आई है। इसी वजह से वह आज (14 अगस्त को) कोर्ट में पेश होने में असमर्थ हैं। जांच में आरोपी के बारे में ये खुलासे हुए… घटना से पहले सुखबीर बादल ने क्या-क्या किया, जानिए… महाराष्ट्र पुलिस ने ये अहम बातें कहीं… जसपाल के लिंक खंगालने में जुटी महाराष्ट्र पुलिस SP निलाभ रोहन ने बताया कि निहंग जसपाल सिंह का फिलहाल कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने नहीं आया। पुलिस अब उनके लिंक ढूंढ रही है, ताकि हमले का असली कारण पता चल सके। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच नादेड़ पुलिस व एटीएस कर रही है। दोनों टीमें जसपाल सिंह का रिकार्ड खंगाल रही हैं कि उसके लिंक किसी ग्रुप के साथ तो नहीं हैं। *********** ये खबर भी पढ़ें: PM मोदी से मुलाकात, 6 दिन बाद सुखबीर पर हमला: एक्सपर्ट बोले- बादल के प्रति कट्‌टरपंथियों में नफरत; BJP से नजदीकियां बनाने पर भी रोष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के 6 दिन बाद शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रधान सुखबीर बादल पर निहंग ने हमला कर दिया। सुखबीर बादल पर निहंग के हमले का सीधा-सीधा इंपेक्ट पंजाब की पॉलिटिक्स पर भी दिखने को मिलेगा। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    फुकेट-दिल्ली फ्लाइट 4 सेकेंड तक आउट ऑफ कंट्रोल रही थी:एयरबस कंपनी की जांच में खुलासा; हाइड्रोलिक सिस्टम बंद होने से विमान 300 फीट नीचे आया था
    Next Article
    अंबाला बवाल में HSGMC प्रधान पर FIR:SP का दावा- गैस टैंकर से शरारत की साजिश थी; झींडा बोले- मामला अकाल तख्त लेकर जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment