Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अबान के जनाजे की नमाज भाई उमर ने पढ़ाई:छोटे भाई अहजम के कहने पर फैसला लिया, अशरफ के बेटे को गोद में लेकर माथा चूमा

    7 hours ago

    1

    0

    माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान को सुपुर्द-ए-खाक करने से पहले एक ऐसा वाकया भी हुआ, जिसने सबको चौंका दिया। यहां जनाजे की नमाज किसी मौलवी ने नहीं, बल्कि अतीक के सबसे बड़े बेटे उमर ने पढ़ाई। उसने छोटे भाई अबान के शव को दफनाने से पहले नमाज ए जनाजा अदा कराई। सबसे ज्यादा चर्चा यह रही कि क्या उमर अब दीन-दुनिया छोड़कर इबादत की राह पर चल पड़ा है। दरअसल, आमतौर पर नमाज ए जनाजा को मौलवी अदा कराते हैं। शनिवार को कसारी मसारी स्थित कब्रिस्तान में भी मौलवी को बुलाया गया था। हालांकि, जब नमाज पढ़वाने की बारी आई, तभी अतीक के तीसरे बेटे अहजम ने बड़े भाई उमर से कहा कि भाई, नमाज आप अदा कराएं। उमर ने भी भाई की इस बात को पूरी तवज्जो दी। उसने ही कब्र के पास सबसे आगे आकर नमाज अदा कराई। उसके पीछे भाई अली, अहजम और परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे और सभी ने नमाज पढ़ी। आमतौर पर मौलवी ही पढ़ाते हैं नमाज इस वाकये को लेकर हमने यह जानने की कोशिश की क्या मौलवी के अलावा कोई और व्यक्ति नमाज पढ़ा सकता है। तो इस बाबत जानकारों ने बताया कि नमाज ए जनाजा किसी के इंतकाल के बाद अदा की जाने वाली विशेष नमाज है। आमतौर पर इसे मौलवी ही अदा कराते हैं। हालांकि परिवार की ओर से भी कोई व्यक्ति इसे अदा करा सकता है और इस पर कोई रोक नहीं है। सूत्रों का कहना है कि अतीक-अशरफ और असद के सुपुर्दे खाक से पहले नमाज ए जनाजा मौलवी ने ही अदा कराई थी। उस दौरान भी परिवार के तमाम लोग मौजदू थे। हालांकि तब उमर और अली जेल में ही थे। 4 साल में पूरी तरह बदला हुलिया अतीक के सबसे बड़े बेटे उमर का पिछले चार साल में हुलिया पूरी तरह बदल गया है। जेल जाने से पहले तक अक्सर क्लीन शेव या ट्रिम बियर्ड लुक में रहने वाले उमर ने अब दाढ़ी बढ़ा ली है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसका हुलिया मुस्लिम धर्म गुरु जैसा हो गया है। अशरफ के बेटे को गोद में लेकर माथा चूमा अबान के सुपुर्दे खाक के मौके पर एक ऐसा वाकया भी हुआ, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। शव दफनाए जाने के बाद अली और अहजम बड़े भाई उमर से लिपटकर खूब रोए। इसी दौरान वहां उनके मरहूम चाचा अशरफ का सात साल का बेटा वलीद पहुंचा। जिसे देखते ही सबसे पहले अली उसे गोद में उठाकर उसके माथे पर हाथ फेरने लगा। इसके बाद उमर ने उसका माथा चूका और गोद में लेकर उसे खुद से लिपटा लिया। इस दौरान वलीद भी बिलखता नजर आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में 3 बाइक चोर पकड़े, 10 मोटरसाइकिलें बरामद:बंद भट्ठे से गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी पर 21 से अधिक केस दर्ज
    Next Article
    शहीद शिवराज सुनार की स्मृति में रक्तदान शिविर:देवरिया में एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment