Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इजरायली मीडिया के दावों के बाद Mojtaba Khamenei का वीडियो आया सामने

    2 hours ago

    1

    0

    ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी मेहर न्यूज ने यह वीडियो जारी किया है, जिसमें वह धार्मिक शिक्षा देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि यह वीडियो किस तारीख का है। यह वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है जब इजरायली मीडिया में उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब होने और गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने की खबरें चल रही थीं, हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।सामने आया वीडियोमेहर न्यूज के इस फुटेज में मोजतबा खामेनेई स्टूडेंट्स के बीच धार्मिक मुद्दों पर बात करते नजर आ रहे हैं। एजेंसी ने यह साफ नहीं किया कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था, इसलिए इसे उनकी अभी की सेहत का पक्का सबूत नहीं माना जा सकता। जब से वह देश के सर्वोच्च नेता बने हैं, तब से उनकी सार्वजनिक मौजूदगी बहुत कम रही है और वह ज्यादातर बयानों के जरिए ही अपनी बात रखते आए हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।https://t.co/j8OfnYg64P— وكالة مهر للأنباء (@mehrnewsarabic) August 8, 2026इसे भी पढ़ें: Iran ने US के सामने रखीं सख्त शर्तें, बर्ताव बदलने तक बंद रहेगा Hormuz Straitइजरायली मीडिया की खबरों के बाद जारी हुआ फुटेजइजरायली मीडिया ने हाल ही में दावा किया था कि ईरान के टॉप लीडर मोजतबा खामेनेई की तबीयत बहुत ज्यादा गंभीर है। इन दावों का जवाब देने या इन्हें गलत साबित करने की कोशिश के रूप में इस वीडियो को जारी किया गया माना जा रहा है। हालांकि, यह वीडियो पुराना है या हाल ही का है, इस पर अभी भी संशय बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran के साथ युद्ध के बीच America का बड़ा कदम, डिफेंस कंपनियों को हथियारों का प्रोडक्शन बढ़ाने के निर्देश
    Next Article
    Iran ने US के सामने रखीं सख्त शर्तें, बर्ताव बदलने तक बंद रहेगा Hormuz Strait

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment