Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर-इटावा हाईवे पर भूसे से लदा ट्रक फंसा:4-5 किमी लंबा जाम, 2 घंटे से थमे वाहनों के पहिए; रॉन्ग साइड से निकलने की कोशिश

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर-इटावा हाईवे पर रविवार शाम करीब 4:30 बजे भूसे से लदा ट्रक फंसने से यातायात बाधित हो गया। सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल के पास औरैया से कानपुर की ओर जा रहा ट्रक मोड़ लेते समय हाईवे के बीच में अटक गया। ट्रक के फंसते ही सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। देखते ही देखते जाम करीब 4 से 5 किलोमीटर तक फैल गया। ट्रक के हाईवे पर फंसने के कारण कानपुर और इटावा दोनों तरफ जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। करीब दो घंटे से वाहन जाम में फंसे हुए हैं। छोटे वाहन चालक जाम से निकलने के लिए रॉन्ग साइड का सहारा ले रहे हैं। इससे हाईवे पर आमने-सामने वाहनों के आने का खतरा बढ़ गया है। वहीं बड़े वाहन चालक घंटों से सड़क पर खड़े होकर जाम खुलने का इंतजार कर रहे हैं। मोड़ लेते समय फंसा ट्रक, पहिए हुए जाम बताया जा रहा है कि भूसे से लदा ट्रक हाईवे पर चढ़ने के बाद मोड़ लेते समय ठीक से मुड़ नहीं पाया। इसी दौरान उसके पहिए जाम हो गए और ट्रक सड़क के बीच में फंस गया। ट्रक को समय रहते हटाया नहीं जा सका, जिससे पीछे वाहनों की कतार बढ़ती चली गई और जाम कई किलोमीटर तक फैल गया। क्रेन बुलाई, पुलिस और ट्रैफिक टीम मौके पर यातायात प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि ट्रक के पहिए जाम होने की वजह से वह हाईवे के बीच में फंस गया है। ट्रक को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई है। जल्द ही ट्रक को हटाकर यातायात सामान्य कराया जाएगा। मौके पर थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौजूद है। पुलिस की टीम जाम को नियंत्रित करने और वाहनों को निकालने का प्रयास कर रही है। यात्रियों को भारी परेशानी हाईवे जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर करीब दो घंटे से यातायात बाधित होने के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती भूसे से लदे ट्रक को हाईवे से हटाकर यातायात को सामान्य करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में युवक के पेट में रॉड घोंपकर मार डाला:दोस्त ने मां की पायल बेची तो कहा- घर में बता दूंगा; इसी पर बुलाकर हत्या की
    Next Article
    अयोध्या में श्रद्धालु की हीरा जड़ी सोने की चेन गिरी:सेवादार ने लौटाई; महिला बोली- पति की निशानी अब रामलला का आशीर्वाद है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment