Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाय को बचाने में बाइक पलटी, युवक की मौत:बहराइच में दावत से लौट रहे थे दो दोस्त; साथी गंभीर घायल

    1 hour ago

    1

    0

    हराइच में बहराइच-गोंडा मार्ग पर मुंडेरवा के पास शनिवार देर रात करीब 12 बजे गाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां रविवार सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। घायल साथी का इलाज जारी है। दावत से लौट रहे थे दोनों युवक पयागपुर थाना क्षेत्र निवासी भानु अपने साथी के साथ गोंडा के आर्यनगर क्षेत्र में आयोजित दावत में शामिल होने गया था। दोनों देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। मुंडेरवा के पास अचानक सड़क पर गाय आ गई। गाय को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक बताया जा रहा है कि बाइक चला रहे युवक ने गाय को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बाइक मवेशी से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में भानु और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। अस्पताल में दोनों का उपचार शुरू किया गया। इलाज के दौरान भानु की मौत भानु की हालत गंभीर बनी हुई थी। रविवार सुबह करीब 10 बजे उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, उसके घायल साथी का इलाज अभी जारी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में श्रद्धालु की हीरा जड़ी सोने की चेन गिरी:सेवादार ने लौटाई; महिला बोली- पति की निशानी अब रामलला का आशीर्वाद है
    Next Article
    चंदौली में दैनिक भास्कर की खबर का असर:सकलडीहा में PWD ने भरा सड़क का जानलेवा गड्ढा, हजारों राहगीरों को राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment