Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में दैनिक भास्कर की खबर का असर:सकलडीहा में PWD ने भरा सड़क का जानलेवा गड्ढा, हजारों राहगीरों को राहत

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली के सकलडीहा कस्बे में दैनिक भास्कर की खबर का एक बार फिर असर देखने को मिला है। अलीनगर रोड पर लंबे समय से परेशानी का कारण बने बड़े गड्ढे की लोक निर्माण विभाग (PWD) ने मरम्मत करा दी है। विभाग ने गड्ढे में ईंट और भाक्सी डालकर उसे भर दिया है। इससे अब इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली है। बारिश में पानी भरने से नहीं दिखता था गड्ढा सकलडीहा का अलीनगर तिराहा बेहद व्यस्त क्षेत्र है। यहां से दिनभर बड़ी संख्या में वाहन और राहगीर गुजरते हैं। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव हो जाने से गड्ढा दिखाई नहीं देता था। ऐसे में बाइक और साइकिल सवार अचानक गड्ढे में गिरकर घायल हो जाते थे। कई बार ई-रिक्शा भी पलट चुके थे। खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया विभाग सड़क की बदहाल स्थिति और राहगीरों की परेशानी को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर गड्ढे की मरम्मत कराई। गड्ढे को ईंट और भाक्सी से भरकर फिलहाल आवागमन को सुगम बनाया गया है। 500 करोड़ की लागत से बन रहा स्टेट हाईवे व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी ने बताया कि चंदौली-सैदपुर वाया सकलडीहा मार्ग का चौड़ीकरण और नवनिर्माण कराया जा रहा है। करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से इस मार्ग को स्टेट हाईवे के रूप में विकसित किया जा रहा है। परियोजना में सड़क के दोनों किनारों पर नाली निर्माण का काम भी शामिल है। सड़क ऊंची हुई तो अलीनगर मार्ग रह गया नीचे स्थानीय लोगों के मुताबिक स्टेट हाईवे निर्माण के कारण अलीनगर मार्ग मुख्य सड़क की तुलना में काफी नीचे हो गया था। कार्यदायी संस्था की ओर से इसे तत्काल समतल नहीं किए जाने से गड्ढे और जलभराव की समस्या बढ़ गई। बारिश में हालात और खराब हो जाते थे। राहगीरों ने दैनिक भास्कर का जताया आभार गड्ढे की मरम्मत के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। राहगीरों राजेश, सुभाष पाण्डेय, अमृत और बिनोद समेत स्थानीय दुकानदारों ने दैनिक भास्कर की खबर को समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण बताया और आभार जताया। हालांकि, लोगों का कहना है कि फिलहाल गड्ढा भर दिया गया है, लेकिन सड़क का स्थायी और पूर्ण निर्माण अभी बाकी है। स्थानीय लोगों ने विभाग से निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाय को बचाने में बाइक पलटी, युवक की मौत:बहराइच में दावत से लौट रहे थे दो दोस्त; साथी गंभीर घायल
    Next Article
    महाराजगंज में 3 बाइकों की आमने-सामने टक्कर:7 घायल, मां-बेटी की हालत गंभीर; जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment