Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Iran ने US के सामने रखीं सख्त शर्तें, बर्ताव बदलने तक बंद रहेगा Hormuz Strait

    2 hours ago

    1

    0

    मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए समझौते की उम्मीद जताई जा रही थी, वहीं ईरान ने अब इस रास्ते को खोलने के लिए अमेरिका के सामने बेहद सख्त शर्तें रख दी हैं। इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात ने दावा किया है कि उसके एक व्यापारिक जहाज पर होर्मुज से गुजरते समय ईरानी मिसाइल से हमला किया गया। दूसरी तरफ, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर भी सैन्य कार्रवाई की गई है।जब तक अमेरिका व्यवहार नहीं बदलेगा, रास्ता बंद रहेगाईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने साफ कर दिया है कि जब तक अमेरिका अपने बर्ताव में सुधार नहीं लाता, तब तक होर्मुज जलमार्ग को नहीं खोला जाएगा। काउंसिल के सचिव और रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर मोहम्मद बाघेर जोलघद्र ने अमेरिका के सामने ये प्रमुख मांगें रखी हैं:धमकी न देने की गारंटी: अमेरिका भविष्य में ईरान को कभी भी धमकी न देने का वादा करे।हमलों पर रोक: ईरान और उसके सहयोगी देशों पर हो रहे हमलों व युद्ध को तुरंत और हमेशा के लिए रोका जाए।नाकाबंदी और सेना की वापसी: अमेरिकी सेना ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी हटाए और इस पूरे इलाके से अपनी सेना वापस बुलाए।प्रतिबंध हटाना और हर्जाना: युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई की जाए, सारे प्रतिबंध हटाए जाएं और विदेशों में फ्रीज की गई ईरानी संपत्ति को बिना शर्त वापस किया जाए। इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz में UAE के ADNOC पोत पर ईरान ने दागी मिसाइल, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टिओमान करा रहा दोनों देशों में बातचीतईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज में जहाजों की आवाजाही और उनके रास्ते तय करने को लेकर ईरान और ओमान के बीच बातचीत आखिरी दौर में है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि इस रास्ते को पूरी तरह खोलने के लिए बाकी शर्तों को मानना भी जरूरी होगा। मध्यस्थता कर रहे ओमान ने बताया कि बातचीत अच्छे माहौल में चल रही है, साथ ही उसने जलमार्ग में जहाजों पर हो रहे हमलों की निंदा भी की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजरायली मीडिया के दावों के बाद Mojtaba Khamenei का वीडियो आया सामने
    Next Article
    Oleksiy Yukov को कीव में दी गई अंतिम विदाई, Ukraine में बारूदी सुरंग विस्फोट में हुई मौत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment