Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ACO कार्रवाई के विरोध में लेखपालों का धरना:पीलीभीत में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

    5 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के पूरनपुर में लेखपालों का आंदोलन तेज हो गया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACO) द्वारा की जा रही कथित अनुचित और एकतरफा ट्रैप कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन धरना-प्रदर्शन किया। पूरनपुर तहसील परिसर में लेखपालों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर सुबह 10 बजे से विरोध जताया। यह विरोध प्रदर्शन प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लेखपाल एकजुट हुए। इससे एक दिन पहले, शुक्रवार को तहसील उपशाखा के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर शांतिपूर्ण आंदोलन की जानकारी दी थी। धरने को संबोधित करते हुए संघ के वक्ताओं ने कहा कि फील्ड में तैनात लेखपाल विषम परिस्थितियों में राजस्व प्रशासन के साथ-साथ शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करते हैं। इसके बावजूद, बिना किसी ठोस साक्ष्य के सुनियोजित तरीके से की जा रही ट्रैप कार्रवाई कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही है। संघ ने स्पष्ट किया कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के विरोधी नहीं हैं, लेकिन जांच प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने अयोध्या की सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्ष दीप से जुड़े मामले का विशेष उल्लेख करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की। निर्देशानुसार, प्रदेश भर की तहसीलों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक यह धरना जारी रहा। लेखपालों ने चेतावनी दी है कि जब तक निष्पक्ष जांच की व्यवस्था नहीं होती और कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद नहीं होता, तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में करंट की चपेट में आकर युवक की मौत:गंगा स्नान को जा रहे थे, 11हजार की टूटी लाइन की चपेट में आए
    Next Article
    बदायूं में कांवड़ यात्रा के चलते स्कूल बंद:बरेली-मथुरा हाईवे पर रूट डायवर्जन, सोमवार तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment