Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में करंट की चपेट में आकर युवक की मौत:गंगा स्नान को जा रहे थे, 11हजार की टूटी लाइन की चपेट में आए

    5 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में शनिवार सुबह एक किसान की 11 हजार वोल्ट की टूटी विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। 50 वर्षीय अवधेश पुत्र जगदीश सिंह साइकिल से गंगा स्नान के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। अवधेश शनिवार सुबह अपनी दिनचर्या के अनुसार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। हल्की बारिश हो रही थी और उन्होंने साइकिल पर छाता लगा रखा था। उनके घर से लगभग 100 मीटर दूर सड़क पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन टूटी पड़ी थी। इसी तार की चपेट में आने से उन्हें करंट लगा और वे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों को सूचना मिलने पर वे अवधेश को एक निजी वाहन से डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। अवधेश खेती-किसानी का कार्य करते थे। वह अपने तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनकी पत्नी का नाम सुशीला देवी है। उनके चार बच्चे भूपेंद्र, सुकेन्द्र, रीना और सुरीना हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार सुबह इसी टूटी हुई विद्युत लाइन की चपेट में आने से गंगा दरवाजा निवासी शिवम और सुरजीत नामक दो अन्य युवकों को भी करंट लगा। दोनों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रात में बारिश के दौरान बिजली का तार टूटकर गिर गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते टूटी हुई लाइन को ठीक नहीं किया गया, जिसके कारण यह घटना हुई। मामले में विद्युत निगम की अधीक्षण अभियंता यादवेंद्र सिंह ने बताया रात को विद्युत लाइन का तार टूट गया था। लाइट को काट दिया गया था इसके बाद किसी ने लाइट जुड़वा दी। मामले की जांच कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी की कनपटी पर तमंचा सटाकर मार दी गोली:पीलीभीत में नशे का विरोध करने पर पिता ने की हत्या, प्रधान समेत 4 हत्याओं में जा चुका जेल
    Next Article
    ACO कार्रवाई के विरोध में लेखपालों का धरना:पीलीभीत में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment