Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंडा फार्म से 15 लाख आय, कम ब्याज पर लोन:मऊ में कुक्कुट पालन को बढ़ावा देने के लिए योजना, कुल लागत 99 लाख 53 हजार

    14 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में पोल्ट्री फार्म या अंडा उत्पादन व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। पशुपालन विभाग कुक्कुट पालन को बढ़ावा देने के लिए कम ब्याज दर पर बैंक ऋण उपलब्ध करा रहा है। इस योजना के तहत किसान और पशुपालक अंडा फार्म खोलकर सालाना 12 से 15 लाख रुपये तक की आय अर्जित कर सकते हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीपी चौरसिया ने बताया कि जनपद मऊ में “कुक्कुट विकास नीति-2022” के तहत 10 हजार से लेकर 60 हजार बर्ड क्षमता तक की यूनिट स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि 10 हजार बर्ड क्षमता की यूनिट स्थापित करने के लिए लगभग एक एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 99 लाख 53 हजार रुपये निर्धारित की गई है। योजना के अंतर्गत, कुल परियोजना लागत का 70 प्रतिशत बैंक ऋण के माध्यम से मिलेगा, जबकि शेष 30 प्रतिशत राशि लाभार्थी को स्वयं लगानी होगी। बैंक ऋण पर लगने वाले ब्याज में 7 प्रतिशत तक की ब्याज सब्सिडी सरकार द्वारा वापस की जाएगी, और यह सुविधा लगातार जारी रहेगी। सरकार की ओर से पोल्ट्री फार्म संचालन में विद्युत शुल्क और इलेक्ट्रिक ड्यूटी में भी छूट दी जा रही है। इसके अतिरिक्त, इस कार्य के लिए भूमि खरीदने पर स्टांप शुल्क में भी राहत प्रदान की जाएगी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, यदि पशुपालक वैज्ञानिक तरीके से इस व्यवसाय का संचालन करते हैं, तो उन्हें प्रति माह 1.50 लाख रुपये से अधिक की आय हो सकती है। इस प्रकार, सालाना आमदनी 12 से 15 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता विवरण, जमीन संबंधी दस्तावेज और डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) जैसे आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए पशुपालक अपने जिले के पशुपालन विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में भीषण गर्मी, आज 42°C पार जाएगा पारा:सुबह से तेज धूप, सिर ढककर बाहर निकले लोग; 23 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम
    Next Article
    श्रावस्ती में विवाहिता की मौत:परिजन बोले- ससुराल में दवा की ओवरडोज दी गई, 6 साल पहले शादी हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment