Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में भीषण गर्मी, आज 42°C पार जाएगा पारा:सुबह से तेज धूप, सिर ढककर बाहर निकले लोग; 23 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में भीषण गर्मी पड़ रही है। बुधवार सुबह से तेज धूप निकली हुई है। लोग सिर ढककर बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार सुबह का तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दोपहर तक पारा 42 डिग्री के पार जाने की संभावना है। आज शहर में हीटवेव चलने का अलर्ट है। इस दौरान 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक यानी 23 मई तक लू से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। मंगलवार की बात करें तो पारा 40.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में दोपहर के समय इतनी अधिक गर्मी पड़ी कि iPhone ने अलर्ट मैसेज दे दिया। मौसम की 3 तस्वीरें… मंगलवार को 40.9 डिग्री दर्ज किया गया अधिकतम तापमान शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 60 फ़ीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 39 फीसदी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम पारा 43.2 डिग्री दर्ज किया गया था। आने वाले 3 से 4 दिनों में तापमान 47 डिग्री के ऊपर जा सकता है। अभी तक 31 मई 1995 में दर्ज मई के ऑल टाइम हाई टेंपरेचर 46.5 डिग्री भी पार हो सकता है। 23 मई तक लू का अलर्ट मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 19 से 23 मई के बीच राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। दोपहर के समय लू जैसी स्थिति बनी रहेगी, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उमस और धीमी हवा से बढ़ी परेशानी शहर में नमी का स्तर 67 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिससे उमस बढ़ गई है। वहीं हवा की रफ्तार महज 6 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो गर्मी से राहत देने में नाकाफी साबित हो रही है। हवा भी खराब, AQI 300 के पार गर्मी के साथ-साथ लखनऊ की हवा की गुणवत्ता भी चिंताजनक बनी हुई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 313 दर्ज किया गया है, जो ‘वेरी पुअर’ श्रेणी में आता है। ऐसे में लोगों को खासकर सुबह-शाम बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की सलाह
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपर पुलिस अधीक्षक ने किया थानों का औचक निरीक्षण:कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण पर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Next Article
    अंडा फार्म से 15 लाख आय, कम ब्याज पर लोन:मऊ में कुक्कुट पालन को बढ़ावा देने के लिए योजना, कुल लागत 99 लाख 53 हजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment