Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंडरवियर लाने की ड्यूटी लगाने वाले BSNL के GM-DGM नपे:संगम स्नान के लिए शाही प्रोटोकॉल बनाया था; सिंधिया बोले- ये शॉकिंग

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी में सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के डायरेक्टर विवेक बंजल के प्राइवेट दौरे के लिए शाही इंतजाम करने का मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। दो बड़े अफसरों पर कार्रवाई हुई है। प्रयागराज बिजनेस एरिया के प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (GM) बृजेंद्र कुमार सिंह और DGM जागेश्वर वर्मा का ट्रांसफर कर दिया गया है। बृजेंद्र सिंह को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम और जागेश्वर वर्मा को नेटवर्क ट्रांसमिशन नॉर्थ यूनिट में भेजा गया है। इसका ऑफिस दिल्ली में है। विवेक बंजल प्रयागराज जाने वाले थे। 18 फरवरी को GM बृजेंद्र कुमार सिंह की तरफ से VIP प्रोटोकॉल जारी किया गया था, इस पर DGM जागेश्वर वर्मा के साइन थे। विवेक बंजल के लिए 50 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिसमें उनके नहाने से लेकर अंडरवियर, तेल, कंघी, चिप्स-पापड़ सबके लिए मिनट-टू- मिनट का प्रोग्राम तय किया गया। सब कुछ सरकारी खर्चे पर हो रहा था। प्रोटोकॉल की कॉपी लीक हो गई तो सरकार की जमकर आलोचना हुई। बंजल ने अपना दौरा रद्द कर दिया। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा, विवेक बंजल को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। उन्हें जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। यह मामला किसी भी तरह से मंजूर नहीं और बेहद चौंकाने वाला है। इस मामले में सही कार्रवाई की जाएगी। मंत्रालय ने मामले को बेहद आपत्तिजनक माना मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, मैंने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह अनुचित है और स्थापित नियमों एवं परंपराओं का उल्लंघन है। यह मुझे बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। यह चौंकाने वाला है। डायरेक्टर को जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। जवाब मिलने पर जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि प्रोटोकॉल में जिस तरह से अफसरों की ड्यूटी लगाई गई, उसे निंदनीय और आपत्तिजनक माना गया है। इस मामले को आसानी से नहीं छोड़ा जाएगा। बंजल समेत अन्य अफसरों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। अब जानिए पूरा मामला… साहब के नवाबी शौक, शाही इंतजाम में लगाए 50 अफसर BSNL के डायरेक्टर, (CFA, कंज्यूमर फिक्स्ड एक्सेस) विवेक बंजल प्रयागराज आने वाले थे। 18 फरवरी को एक प्रोटोकॉल जारी हुआ। इसमें बताया गया कि डायरेक्टर 25 और 26 फरवरी को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अफसरों संग मीटिंग करेंगे। साथ ही प्रयागराज में अलग-अलग जगहों और कौशाम्बी में जैन तीर्थस्थल पर भी जाएंगे। तेल-साबुन से लेकर खरीदारी और पैकिंग तक की जिम्मेदारी सौंपी डायरेक्टर विवेक बंजल के पीने के पानी से लेकर साबुन-तेल तक के लिए 50 अफसरों की कमेटियां बनाकर ड्यूटी लगाई गई। सबकी अलग-अलग जिम्मेदारियां तय हुईं। इन्हीं में से एक कमेटी को विभिन्न प्रकार की किट की खरीदारी और पैकिंग की भी जिम्मेदारी दी गई। इनमें से एक किट में वाटर बॉटल, चॉकेलेट, चिप्स, फ्रूट जूस, ग्लास, नैपकिन। जबकि एक अन्य किट में तौलिए, अंडरवियर, शीशा-कंघी, साबुन- शैंपू, तेल व स्लीपर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। यह प्रोटोकॉल प्रयागराज बिजनेस एरिया के GM ऑफिस में तैनात DGM की ओर से जारी किया गया। अब पढ़िए आदेश में क्या लिखा था… डायरेक्टर (CFA) के टूर प्रोग्राम के अनुसार, उनका प्रयागराज BA का विजिट प्रस्तावित है। जो CGM UP (East) सर्कल और PGM (CFA), UP(East) सर्कल के साथ 25-26 फरवरी को होना है। सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से रिक्वेस्ट है कि वे तय विजिट को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए एक्टिव रूप से हिस्सा लें। कोशिश करें और योगदान दें। नीचे दिए गए कमिटी ऑफिसर्स/ऑफिशियल्स को उनके नाम के आगे लिखे काम को समय पर पूरा करने के लिए नॉमिनेट किया गया है। अगले ही दिन निरस्त हुआ था ऑर्डर प्रोटोकॉल जारी होने के अगले ही दिन इसे किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। साथ ही इसे शाही इंतजाम बताते हुए आलोचना भी की। कई यूजर ने इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट भी किए। इसके बाद 19 फरवरी को ही अचानक डीजीएम की ओर से ऑफिस ऑर्डर जारी कर दिया गया। इसमें बताया गया कि प्रस्तावित दौरे को लेकर पूर्व मे जारी ऑर्डर तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। साथ ही इस संबंध में पूर्व में जारी किसी भी दिशा-निर्देश को अप्रभावी समझा जाए। कैंसिल ऑर्डर में ये लिखा… सूचित किया जाता है कि ऑफिस ऑर्डर, जो डायरेक्टर (CFA) के प्रयागराज BA के प्रस्तावित दौरे के बारे में जारी किया गया था, उसे तुरंत प्रभाव से कैंसिल किया जाता है। सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों से अनुरोध है कि वे इस कैंसिलेशन पर ध्यान दें। उसी के अनुसार ही कार्रवाई करें। ऊपर बताए गए ऑर्डर के संबंध में पहले जारी किए गए किसी भी निर्देश को अमान्य माना जाएगा। ₹1,357 करोड़ के घाटे में चल रहा BSNL बीते 18 साल से BSNL घाटे में चल रहा है। वित्त वर्ष 2025 में मुनाफे में वापसी की थी, लेकिन हालिया रिपोर्टों के अनुसार कंपनी फिर से घाटे में चली गई है। वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में BSNL को ₹1,357 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ है। BSNL लगातार घाटे में क्यों रहा, 6 पॉइंट्स में जानते हैं ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. सरकारी अफसर की अंडरवियर लाने की ड्यूटी लगाई:प्रयागराज में 'शाही' प्रोटोकॉल का चार्ट बनाया, 50 अफसरों को जिम्मेदारी प्रयागराज में बीएसएनएल के एक 'साहब' का शाही प्रोटोकॉल चर्चा का विषय बन गया। उनके प्रस्तावित दौरे के लिए 50 अफसरों की ड्यूटी लगाई गई। बाकायदा चार्ट बनाकर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोच बोले- जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेंगे रिंकू सिंह:पिता की तबीयत खराब होने पर अलीगढ़ लौटे थे; फिर पहुंचे चेन्नई
    Next Article
    बलिया में होली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी:दूध, खोया सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment