Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में होली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी:दूध, खोया सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया में होली पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को जनपद में विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ और सहायक आयुक्त (खाद्य) आजमगढ़ मंडल के निर्देश पर की गई। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. वेद प्रकाश मिश्र के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री हरीन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया। अभियान के दौरान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राकेश ने 25 फरवरी 2026 को हनुमान मंदिर क्षेत्र से एक गाय के दूध का नमूना तथा एक खोया का नमूना संग्रहित किया। इसके अतिरिक्त, जनाड़ी चट्टी स्थित एक मिष्ठान विक्रेता की दुकान से भी नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर खाद्य व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप कारोबार करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान मिलावटी और कृत्रिम रंगों से युक्त मिठाइयों की बिक्री पर विशेष नजर रखी जा रही है। सहायक आयुक्त खाद्य ने आमजन से अपील की है कि वे बाजार में उपलब्ध अत्यधिक गहरे रंग की मिठाइयों की खरीदारी से बचें। साथ ही, मिठाई निर्माताओं और विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे मिठाइयों में निर्धारित मात्रा में ही खाद्य रंगों का प्रयोग करें और अनावश्यक रंगों के उपयोग से बचें। विभाग ने सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को अपने प्रतिष्ठानों में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा नियमानुसार जनहित को ध्यान में रखते हुए व्यवसाय करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि निर्देशों का पालन न करने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंडरवियर लाने की ड्यूटी लगाने वाले BSNL के GM-DGM नपे:संगम स्नान के लिए शाही प्रोटोकॉल बनाया था; सिंधिया बोले- ये शॉकिंग
    Next Article
    किदवई नगर आग हादसे पर शिवसेना का प्रदर्शन:अवैध फैक्ट्रियों-गोदामों पर कार्रवाई और जिम्मेदारों के खिलाफ जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment