Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अगले चरण में शामिल हो सकता है Bengaluru-Pune Bullet Train कॉरिडोर, रेल मंत्री ने दिए संकेत

    1 day ago

    1

    0

    बेंगलुरु, एक नवंबर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को संकेत दिया कि हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं के अगले चरण में प्रस्तावित बेंगलुरु-पुणे बुलेट ट्रेन गलियारे को शामिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, आने वाले वर्षों में 3,000 किलोमीटर के और गलियारे की घोषणा की जानी है। वैष्णव ने घोषणा की कि बेंगलुरु-मंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस अगले कुछ हफ्तों में शुरू कर दी जाएगी, क्योंकि इस रूट पर विद्युतीकरण और परीक्षण का काम पूरा हो चुका है।रेलमंत्री ने बेंगलुरु और मुंबई के बीच ‘वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस’ के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 4,000 किलोमीटर के बुलेट ट्रेन गलियारे को मंजूरी दी है। इसके अलावा, आने वाले वर्षों में 3,000 किलोमीटर के और गलियारे की घोषणा की योजना है, क्योंकि भारत ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले वर्षों में 3,000 किलोमीटर और बुलेट ट्रेन गलियारे की घोषणा की जाएगी।इसमें बेंगलुरु-पुणे जैसे कई और गलियारे भी शामिल होंगे, जो पूरे कर्नाटक को कवर करेंगे। यह मार्ग बेंगलुरु से हुबली होते हुए पुणे तक जाएगा। इस गलियारे को भी इसमें शामिल किया जाएगा।’’ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और एच डी कुमारस्वामी, राज्य मंत्री वी सोमन्ना और शोभा करंदलाजे, तथा सांसद तेजस्वी सूर्या, पी सी मोहन और सी एन मंजूनाथ समेत अन्य लोग भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।वैष्णव ने कहा कि प्रस्तावित दक्षिणी बुलेट ट्रेन गलियारे की प्रधानमंत्री से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है और यह, बेंगलुरु, हैदराबाद, अमरावती और चेन्नई को जोड़ेगा, जिससे दक्षिण भारत के प्रमुख आर्थिक और तकनीकी केंद्र एक-दूसरे के करीब आ जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यह मूल रूप से इन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं और तकनीकी केंद्रों को मिलाकर एक बड़ी अर्थव्यवस्था बना देगा। यह दक्षिण भारत के राज्यों के लिए विकास को कई गुना बढ़ाने वाला साबित होगा।’’ वैष्णव ने इस परियोजना के अमली जामा पहनाए जाने के बाद यात्रा में लगने वाले समय का संकेत देते हुए कहा कि बेंगलुरु और चेन्नई के बीच की यात्रा में केवल 73 मिनट लगेंगे, जबकि बेंगलुरु-हैदराबाद की यात्रा में दो घंटे 10 मिनट का समय लगेगा।बेंगलुरु-मंगलुरु वंदे भारत सेवा के बारे में मंत्री ने कहा कि जरूरी विद्युतीकरण और परीक्षण का काम पूरा हो चुका है और अगले कुछ हफ्तों में यह ट्रेन शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘अगले कुछ हफ्तों में हमारे पास मंगलुरु से बेंगलुरु के लिए वंदे भारत ट्रेन होगी। बहुत जल्द हमारे पास बेंगलुरु से मंगलुरु के लिए भी वंदे भारत ट्रेन होगी, जो पूरे क्षेत्र को बेहतरीन, विश्व-स्तरीय और उच्च गति यातायात से जोड़ेगी।’’ मंत्री ने रेलवे बुनियादी ढांचे के विस्तार और अन्य विकास पहलों का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को दिया।उन्होंने इसके उदाहरण के तौर पर नई रेलगाड़ियों, रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास, बेंगलुरु के उपनगरीय रेल नेटवर्क, मेट्रो के विस्तार, और सेमीकंडक्टर तथा इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में हुई वृद्धि का उल्लेख किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rahul Gandhi का Election Commission पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे
    Next Article
    Adi Shankaracharya की परिक्रमा राष्ट्रीय एकता की मिसाल, बोले Kerala Governor Om Prakash Mathur

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment