Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rahul Gandhi का Election Commission पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे

    23 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि देश में कई सालों से वोट चोरी हो रही है। राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को भी गैरकानूनी बताया और आरोप लगाया कि ईवीएम के जरिए वोटों की चोरी की गई। उन्होंने हरियाणा, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में भी वोट चोरी होने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें जेल भेजा जाएगा।राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की आवाज को दबने नहीं देंगेरामलीला मैदान में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने रैली में पहुंचे लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह किसी एक राजनीतिक पार्टी या नेता की आवाज नहीं है, बल्कि देश के युवाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज है। उन्होंने कहा, "लाखों लोग यहां चलकर आए, एक साथ चलकर आए। दिल से आपका धन्यवाद करता हूं। आपने देश को एक मैसेज भेजना था, नरेंद्र मोदी को, अमित शाह को, ज्ञानेश कुमार को मैसेज भेजना था, आपने मैसेज भेजा है। ये किसी एक राजनीतिक पार्टी की आवाज नहीं है। ये सिर्फ नेताओं की आवाज नहीं है। ये हिंदुस्तान के युवाओं की आवाज है, हिंदुस्तान के किसानों की आवाज है, मजदूरों की आवाज है और ये आवाज कह रही है कि हम लोकतंत्र को हिंदुस्तान में खत्म नहीं होने देंगे। हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे।"राहुल गांधी ने आगे कहा कि कई सालों से वोट चोरी हो रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भी बंगाल का उदाहरण दिया है। राहुल ने आरोप लगाया कि ईवीएम और मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाकर वोटों की चोरी की गई है।#WATCH | INDIA bloc mega rally | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "I am telling you, poor Gyanesh Kumar cannot sleep at night. I feel bad that Gyanesh Kumar is scared and cannot sleep at night. But he has committed the biggest crime, trying to silence the voice and soul of the nation. But we are not people of hatred or enmity. We are people of love. We want to bring love and brotherhood back to this country. This protest does not belong to any single party or leader. This is a united protest. This is India's protest, India's voice." (Source: ANI/Congress)— ANI (@ANI) November 1, 2026इसे भी पढ़ें: रामलीला मैदान में Tejashwi Yadav का वार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग कीराहुल गांधी बोले- 2024 का लोकसभा चुनाव गैरकानूनी थाराहुल गांधी ने अपने भाषण में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, "छोटा सा उदाहरण मैं आपको देना चाहता हूं। 2024 के चुनाव के बाद साढ़े 13 करोड़ वोटर्स वोटर लिस्ट से हटाए गए। एनडीए और हमारे बीच में 3% फर्क था। उसके बाद 15% वोटर्स वोटर लिस्ट से निकाल दिए गए। इसका मतलब 2024 का चुनाव गैरकानूनी चुनाव था, चोरी का चुनाव था और ये बात मैं नहीं कह रहा हूं, ये बात इलेक्शन कमीशन कह रहा है।"इसे भी पढ़ें: Congress के पतन की वजह बनेगी महारैली, JP Nadda का Rahul Gandhi पर तीखा वारज्ञानेश कुमार को लेकर भी दिया बयानराहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के मामले में ज्ञानेश कुमार को जेल भेजा जाएगा। रैली में राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार से जवाब मांगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Police ने 26 साल बाद पकड़ा हत्या का भगोड़ा, हथौड़े से की थी पड़ोसी की हत्या
    Next Article
    अगले चरण में शामिल हो सकता है Bengaluru-Pune Bullet Train कॉरिडोर, रेल मंत्री ने दिए संकेत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment