Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंगूठा क्लोन बनाकर लाखों की साइबर ठगी:अलीगढ़ में ठगों ने यूट्यूब से तरीका सीखा, बैनामों से डाटा निकाला

    8 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ साइबर क्राइम पुलिस ने अंगूठे का क्लोन बनाकर साइबर ठगी करने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की वेबसाइट से अपराधी तहसीलों में दर्ज बैनामों के दस्तावेज डाउनलोड कर आधार नंबर और अंगूठे की निशानी निकालते थे। इसके बाद अंगूठे की स्कैन कॉपी से नकली फिंगरप्रिंट यानी ‘अंगूठा क्लोन’ तैयार कर AEPS (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) के जरिए बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे। पीड़ित के बैनामा का हुआ इस्तेमाल साइबर क्राइम इंस्पेक्टर बीडी पांडेय ने बताया कि पीड़ित ने नवंबर 2023 में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच में सामने आया कि पीड़ित का खाता अलीगढ़ के केनरा बैंक में था, जबकि निकासी फतेहपुर से की गई। पीड़ित के खाते से 1 सितंबर 2022 से 13 मार्च 2023 के बीच कुल 5.80 लाख रुपए की साइबर ठगी हुई थी। पीड़ित ने भी उस समय बैनामा कराया था। आरोपी ने स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की साइट पर जाकर रिकॉर्ड हासिल किया। यूट्यूब से सीखी तकनीक, बनाने लगा नकली अंगूठा जांच में सामने आया कि आरोपी ने यूट्यूब से अंगूठे का क्लोन बनाने की तकनीक सीखी। इसके बाद उसने एक निजी कंपनी से करीब 14 हजार रुपए में ऑनलाइन रबर स्टांप/फिंगरप्रिंट बनाने वाली मशीन खरीदी। पॉलिमर केमिकल से वह नकली अंगूठा तैयार करता था। जनसेवा केंद्र से निकालता था कैश इसके बाद बायोमेट्रिक मशीन में नकली अंगूठा लगाकर AEPS एप के जरिए पीड़ित के खाते से रकम अपने BC वॉलेट (बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट) में ट्रांसफर कर जनसेवा केंद्रों से कैश करा लेता था। इसस आरोपी अलग–अलग लोगों के खातों से करीब 35 लाख रुपए की निकासी कर चुका है। 689 फिंगरप्रिंट क्लोन बरामद सीओ (अपराध) सर्जना सिंह ने बताया कि आरोपी पर कानपुर कमिश्नरेट और फतेहपुर में धोखाधड़ी व गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। आरोपी शिवम कुमार निवासी जाफरगंज, फतेहपुर को गुरुग्राम के खेडकी दौला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 689 फिंगरप्रिंट क्लोन, 6 मोबाइल फोन, 2 SSD, 13 सिम कार्ड, 2 बायोमेट्रिक मशीन और एक HP लैपटॉप बरामद किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस:पूर्वांचल में अगले 24 घंटे मौसम शुष्क, सामान्य पश्चिमी हवा चलेगी
    Next Article
    ‘योगी सरकार है, भू-माफिया बच न पाएंगे’:विधायक बेदीराम बोले- न मैंने नाले पर कब्जा किया, न महिला पार्षद को गाली दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment