Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़कीं मायावती:जयंत बोले- बदतमीजी की पराकाष्ठा; भाजपाइयों ने लखनऊ-काशी में कांग्रेस का पुतला फूंका

    5 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में AI समिट में कांग्रेस के हंगामे के बाद यूपी में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। वाराणसी, लखनऊ-कानपुर में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका। आगरा में प्रदर्शनकारियों ने राहुल मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई। लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर की तरफ प्रदर्शनकारी बढ़े तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। 'राहुल गांधी होश में आओ, होश में आओ' के नारे लगाए। उनके हाथ में पोस्टर थे। जिस पर लिखा था- देशद्रोही। इधर, कांग्रेस के प्रदर्शन पर सियासत भी शुरू हो गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़क गईं। उन्होंने कहा- कोई भी राजनीतिक विरोध देश की प्रतिष्ठा से बड़ा नहीं हो सकता। अर्धनग्न प्रदर्शन से दुनियाभर में देश की छवि को नुकसान पहुंचा। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को बदतमीजी की पराकाष्ठा करार दिया। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूछा- क्या कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह सब राहुल गांधी के इशारे पर किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- कांग्रेस पार्टी ने ऐसे कृत्य किए हैं, जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। शुक्रवार को सीएम योगी ने भी हमला बोला था। कहा था- कांग्रेस की हरकतें देश को शर्मसार करने वाली हैं। कांग्रेस देश से माफी मांगे। दरअसल, 20 फरवरी को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस ने AI समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें 15-20 कार्यकर्ता हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए हुए हैं। टी-शर्ट पर PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी है। उस पर लिखा है- PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड। बीजेपी के प्रदर्शन की तस्वीरें… AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की तस्वीरें… AI समिट में हंगामे पर हो रही सियासत पर पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान की कौम या अमेरिका... खामेनेई को कौन करना चाहता है सत्ता से बेदखल?
    Next Article
    गाजीपुर में बिजली विभाग की कार्रवाई:2 एसडीओ को कारण बताओ नोटिस, 5 जेई को कड़ी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment