Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने सदर तहसील, नगर पालिका का किया निरीक्षण:राजस्व वसूली बढ़ाने, लंबित वादों के निस्तारण के दिए निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शनिवार को सदर तहसील, नगर पालिका और थाना मऊ दरवाजा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व वसूली में तेजी लाने और न्यायालय में लंबित राजस्व वादों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दोपहर बाद ढाई बजे जिलाधिकारी नगर पालिका पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव, कर वसूली की स्थिति, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। डीएम ने जनसुनवाई व्यवस्था का अवलोकन करते हुए निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी ढंग से किया जाए। उन्होंने कर वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, निष्प्रयोज्य वाहनों का मूल्यांकन कराकर नीलामी करने, टाइड व अनटाइड ग्रांट का शत-प्रतिशत उपभोग करने तथा कार्यालय परिसर में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। सदर तहसील के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, राजस्व वादों की प्रगति, जनसुनवाई व्यवस्था, फार्मर रजिस्ट्री और विभिन्न पटलों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। डीएम ने निर्देशित किया कि वादों की नियमित निगरानी की जाए और अनावश्यक रूप से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। राजस्व अभिलेखों के रख-रखाव, खतौनी अद्यतन, नामांतरण एवं वरासत प्रकरणों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। थाना मऊ दरवाजा के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीट पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए कार्यप्रणाली को सरल एवं जवाबदेह बनाया जाए। डीएम ने थाना मऊ दरवाजा के निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का संधारण, आगंतुक रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार, मालखाना तथा बंदी गृह का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा गंभीर प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने महिला संबंधित प्रकरणों में संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया साथ ही सीसीटीएनएस प्रणाली, बीट पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। डीएम ने थाना परिसर में अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा आमजन के साथ शिष्ट एवं उत्तरदायी व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीन एजेंडे पर मायावती का रहेगा फोकस:प्रदेश प्रभारियों में बदलाव, कांशीराम जयंती और चुनावी राज्यों की रणनीति, 22 को बसपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
    Next Article
    अयोध्या में खेल मंत्री का विपक्ष पर हमला:बोले–AI समिट से दूरी, विकसित भारत से भी परहेज, विपक्ष के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment