Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AI ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों का नाम लेकर चेतावनी देगा:बरेली में यातायात पुलिस की अनोखी पहल, नंबर प्लेट स्कैनिंग से पता चलेगा नाम

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम कसने के लिए एक नया प्रयोग शुरू हो रहा है। ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को सार्वजनिक रूप से उनका नाम पुकारकर चेतावनी दी जाएगी। यह पहल शहर के 18 प्रमुख चौराहों पर लगे कैमरों को एआई तकनीक से अपग्रेड करके की जा रही है। परिवहन विभाग के ने बताया कि यह एआई-आधारित सिस्टम हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनने वाले चालकों की तुरंत पहचान करेगा। विशेष सेंसर और सॉफ्टवेयर से लैस कैमरे वाहन का नंबर स्कैन करेंगे और पंजीकरण डेटा के आधार पर चालक का नाम पता लगाएंगे। इसके बाद लाउडस्पीकर के माध्यम से "कृपया हेलमेट पहनें" या "सीट बेल्ट लगाएं" जैसी चेतावनी के साथ चालक का नाम पुकारा जाएगा। सामाजिक जवाबदेही की भावना जगाना है उद्देश्य अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों में सामाजिक जवाबदेही की भावना जगाना है। सार्वजनिक स्थान पर नाम पुकारे जाने की शर्मिंदगी के डर से लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करने के प्रति अधिक सतर्क होंगे। विभाग का मानना है कि यह मनोवैज्ञानिक प्रभाव जुर्माने से अधिक प्रभावी साबित हो सकता है। एआई निगरानी प्रणाली को सड़क सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग में वृद्धि से सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर चोटों और मौतों की संख्या में कमी आ सकती है। परिवहन विभाग ने एक निजी एजेंसी के माध्यम से इस परियोजना का सर्वेक्षण पूरा कर लिया है। तकनीकी सुधार अंतिम चरण में हैं और जल्द ही इसका परीक्षण शुरू होगा। यदि शुरुआती परीक्षण सफल रहता है, तो भविष्य में इसे शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर लागू किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आरुषि तलवार हत्याकांड पर मूट कोर्ट:छात्रों ने विधिक कौशल का प्रदर्शन किया, कुलपति ने की सराहना
    Next Article
    दौड़ का नया दौर:देश में 30% मैराथन बढ़े, अब हर तीसरा रनर जेन-जी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment