Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आरुषि तलवार हत्याकांड पर मूट कोर्ट:छात्रों ने विधिक कौशल का प्रदर्शन किया, कुलपति ने की सराहना

    5 hours ago

    1

    0

    जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान ने शनिवार को "करियर उन्नयन एवं मूट कोर्ट मार्गदर्शन" विषय पर एक विशेष व्याख्यान और कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वर्ष 2008 के चर्चित आरुषि तलवार हत्याकांड पर आधारित एक आभासी न्यायालय (मूट कोर्ट) की नाट्य प्रस्तुति रही। अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कहा कि आभासी न्यायालय जैसी शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अभिव्यक्ति कौशल और विधिक दक्षता को मजबूत करती हैं। उन्होंने जोर दिया कि व्यावहारिक प्रशिक्षण से विद्यार्थी भविष्य की पेशेवर चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार होते हैं। मुख्य वक्ता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विवेक कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को व्यावसायिक उन्नति, आभासी न्यायालय की उपयोगिता तथा विधि व्यवसाय में सफलता के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने नियमित अध्ययन, नवीनतम विधिक ज्ञान और न्यायालयीन अनुशासन के महत्व पर विशेष बल दिया। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता पी. एच. वशिष्ठ ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक सफल अधिवक्ता बनने के लिए वाद की गहन तैयारी, तथ्यों की स्पष्ट समझ और पेशेवर नैतिकता अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने न्यायालयीन प्रक्रिया, साक्ष्य परीक्षण, जिरह और विधिक तर्कों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस प्रस्तुति के माध्यम से छात्र-छात्राओं को वास्तविक न्यायिक कार्यवाही का अनुभव मिला, जिससे उनके आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। वित्त अधिकारी आत्मा प्रकाश धर द्विवेदी और कुलसचिव केशलाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर विनोद कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि डॉ. अनुराग मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन किया और डॉ. दिनेश सिंह ने आभार व्यक्त किया। आरुषि तलवार हत्याकांड पर आधारित आभासी न्यायालय में विभिन्न भूमिकाओं में विधि के विद्यार्थी अपर्णा उपाध्याय, प्राची जायसवाल, प्रतीक्षा शुक्ला, अजीत कुमार, ईशांत यादव, अभितांश यादव, अजय बिंद, शिवानी दुबे, अनन्या अग्रहरी, स्नेहा मिश्रा, वैष्णवी त्रिपाठी, हिमांशु, अंकित प्रजापति, अजीत राजभर, सारा फातिमा, खुदैजा शेख, सत्यम यादव, सन्दल फिरदौस अंसारी शामिल रहे। इस अवसर पर प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. वनिता सिंह, श्रीप्रकाश यादव, डॉ. राजन तिवारी, डॉ. शुभम सिंह, प्रगति सिंह एवं जीशान अली सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में विशेष किशोर पुलिस इकाई की बैठक:बाल सुरक्षा मामलों की समीक्षा की गई, पुलिस अधिकारियों सुझाव दिए गए
    Next Article
    AI ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों का नाम लेकर चेतावनी देगा:बरेली में यातायात पुलिस की अनोखी पहल, नंबर प्लेट स्कैनिंग से पता चलेगा नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment