Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऐश्वर्या-अभिषेक हाथों में हाथ थामे दिवाली पार्टी में पहुंचे:रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पहुंचीं मलाइका, अर्जुन कपूर भी रहे मौजूद; बैकलेस लुक में दिखीं करीना, देखें तस्वीरें

    6 hours ago

    1

    0

    मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने गुरुवार रात मुंबई में अपनी सालाना दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। पार्टी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की रोमांटिक केमिस्ट्री ने सभी का ध्यान खींचा। वहीं, मलाइका अरोड़ा अपने कथित बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ नजर आईं। इस जश्न में नीता अंबानी, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, अक्षय कुमार, कृति सेनन, दिशा पाटनी और करण जौहर जैसी हस्तियां भी शामिल हुईं। इस पार्टी में माधुरी दीक्षित अपने परिवार के साथ शामिल हुईं। इस दौरान उनके बेटे पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे। मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी की तस्वीरें देखें- रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पहुंचीं मलाइका, एक्स-पार्टनर अर्जुन भी रहे मौजूद पार्टी में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड व बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ पहुंचीं। मलाइका ने पिंक और व्हाइट कॉम्बिनेशन वाला शिमरी लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने डायमंड नेकलेस के साथ स्टाइल किया था। वहीं, हर्ष भारतीय परिधान में नजर आए और दोनों एक साथ पार्टी में पहुंचे व बाहर निकले। दिलचस्प बात यह रही कि इसी दिवाली पार्टी में मलाइका के पूर्व पार्टनर और अभिनेता अर्जुन कपूर भी मौजूद थे। हाथों में हाथ डाले नजर आए ऐश्वर्या और अभिषेक इवेंट में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने एक साथ एंट्री ली। ऐश्वर्या रेड कलर के ट्रिडीशनल लुक में नजर आईं, जबकि अभिषेक ब्लैक आउटफिट में दिखे। दोनों ने पैपराजी के सामने हाथों में हाथ थामकर पोज दिए। तस्वीरों के लिए पोज देते समय दोनों एक-दूसरे की तरफ देखकर मुस्कुराते और ब्लश करते दिखाई दिए। गोल्डन साड़ी में करीना, सैफ संग दिए पोज अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान और बहन करिश्मा कपूर के साथ मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं। करीना ने गोल्डन सीक्वेंस साड़ी के साथ मैचिंग बैकलेस ब्लाउज पहना था, जिसने उनकी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के 'पू' किरदार की याद दिला दी। स्मोकी आई मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम विजय और तृषा रिसेप्शन में साथ पहुंचे:मंच पर नए कपल के साथ तस्वीरें खिंचवाई; गौतम अडाणी और पूर्व सीएम जगन रेड्डी से मिले
    Next Article
    कॉन्वे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर:ट्रेनिंग के दौरान सिर में लगी चोट; निक केली को टीम में जगह

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment