Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, मौत:हसनपुर में घर लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक टीटू की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सांथलपुर बीच की मढैय्या के निवासी अजब सिंह के पुत्र टीटू के साथ हुई। टीटू मंगलवार रात अपनी बाइक से घर लौट रहा था। भीमा सुल्तानपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टीटू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत हसनपुर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक टीटू चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस:लांस नायक की 22 दिन पहले ही हुई शादी, हनीमून मनाने दुबई गया, 3 दिन पहले ही लौटा
    Next Article
    राजाराम हत्याकांड- बहू रेखा वर्मा मुंबई से अरेस्ट:आज कानपुर लेकर आएगी पुलिस, पूछताछ के लिए नहीं आ रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment