Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अजय राय बोले-गोरखपुर कार्यक्रम की अनुमति रद्द करना घबराहट:बोले-ब्राह्मण सम्मेलन में सरकार के नेता जनता के सवालों का संतोषजनक जवाब देने में असफल रहे

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से घबराकर सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में प्रस्तावित कांग्रेस कार्यक्रम को पहले अनुमति देना और बाद में रद्द कर देना सरकार की असहजता और राजनीतिक भय को दर्शाता है। कार्यक्रम की अनुमति रद्द करने पर उठाए सवाल अजय राय ने कहा कि जब कार्यक्रम की अनुमति दी गई थी, उस समय भी होली का पर्व नजदीक था। ऐसे में अचानक अनुमति निरस्त किया जाना प्रशासनिक निर्णय कम और राजनीतिक दबाव अधिक प्रतीत होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर दमन की राजनीति कर रही है, लेकिन कांग्रेस जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई से पीछे नहीं हटेगी। मनरेगा भुगतान को लेकर सरकार पर निशाना प्रदेश अध्यक्ष ने मनरेगा के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि होली से पहले मजदूरों को भुगतान करने का वादा किया गया था, लेकिन अब भी करोड़ों रुपये बकाया हैं। उन्होंने इसे गरीबों और श्रमिकों के शोषण का प्रतीक बताते हुए कहा कि सरकार जमीनी समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए राजनीतिक हथकंडे अपना रही है। मुख्यमंत्री के विदेश दौरों पर भी सवाल अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान और सिंगापुर दौरों का जिक्र करते हुए कहा कि इन यात्राओं के बावजूद प्रदेश में अपेक्षित निवेश नहीं आया। उन्होंने दावा किया कि सरकार केवल प्रचार पर जोर दे रही है, जबकि जमीनी हकीकत अलग है। ब्राह्मण समाज सम्मेलन पर टिप्पणी ब्राह्मण समाज सम्मेलन का उल्लेख करते हुए अजय राय ने कहा कि सरकार के नेता जनता के सवालों का संतोषजनक जवाब देने में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक हैं और अब जनता को गुमराह करने का समय समाप्त हो चुका है। जनता वास्तविक मुद्दों पर जवाब चाहती है और कांग्रेस इन्हीं मुद्दों को लेकर मैदान में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टायर फटने से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बोलेरो पलटी:बाराबंकी में महिला समेत 3 की मौत, 7 लोग घायल; 5 की हालत गंभीर
    Next Article
    ईरान के कुम शहर में रह रही फर्रुखाबाद की छात्रा:शरीयत की पढ़ाई कर रही, परिजनों से फोन पर बोली- हालात सही नहीं है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment