Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में विद्यार्थियों ने जानी अवध की सांस्कृतिक विरासत:म्यूजियम में नवाबी परंपराएं देखीं, साहित्य महोत्सव में समझी प्रशासनिक व्यवस्था

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के हुसैनाबाद स्थित लखनऊ म्यूजियम ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट (एलएमएचए) और कोशल साहित्य महोत्सव में शनिवार को विद्यार्थियों ने अवध की सांस्कृतिक विरासत और नवाबी परंपराओं को करीब से जाना। साथ ही साहित्य महोत्सव के सत्रों में भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था और क्षेत्रीय संस्कृति पर चर्चा सुनी। विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज और जय नारायण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय (केकेसी) के मानवशास्त्र विभागों ने संयुक्त रूप से यह शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया। खान-पान से लेकर नवाबी रहन-सहन को समझा म्यूजियम में विद्यार्थियों ने अवध की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी कला दीर्घाओं का अवलोकन किया। यहां पारंपरिक व्यंजनों, खान-पान में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों, वस्त्रों और आभूषणों को देखा। इसके साथ ही नवाबों के जीवन, तत्कालीन सामाजिक परिवेश और ऐतिहासिक परंपराओं को दर्शाती तस्वीरों के जरिए अवध की संस्कृति को समझा। साहित्य महोत्सव में क्षेत्रीय संस्कृति पर चर्चा म्यूजियम भ्रमण के बाद विद्यार्थियों ने कोशल साहित्य महोत्सव के संवाद सत्रों में हिस्सा लिया। पहले सत्र 'रूट्स, रील्स एंड द रीजनल रेनेसां' में धनंजय शर्मा, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और अनन्या ने उर्वी सिंह के साथ क्षेत्रीय संस्कृति, सिनेमा और उसके पुनर्जागरण पर चर्चा की। नौकरशाही की भूमिका पर साझा किए विचार दूसरे सत्र 'द बिकमिंग: ब्यूरोक्रेट्स एंड द स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया' में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आलोक रंजन तथा सलोनी खन्ना ने सौम्या सिंह के साथ भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था और देश के विकास में नौकरशाही की भूमिका पर विचार साझा किए। इस दौरान दोनों कॉलेजों के शिक्षकों और शोधार्थियों ने अकादमिक सहयोग, संयुक्त शोध और प्रकाशन की संभावनाओं पर भी चर्चा की। दोनों कॉलेजों के शिक्षक और विद्यार्थी रहे शामिल भ्रमण विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. धर्म कौर के निर्देशन में हुआ। मानवशास्त्र विभागाध्यक्ष और पद्मश्री योगेश प्रवीण सांस्कृतिक क्लब की प्रभारी प्रो. नीतू सिंह के नेतृत्व में कॉलेज का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। वहीं, केकेसी की मानवशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. अंजलि चौहान के नेतृत्व में प्राध्यापक, शोधार्थी और विद्यार्थी पहुंचे। इस दौरान प्रो. प्रभा गौतम, प्रो. शालिनी साहनी, प्रो. उषा और प्रो. सुरभि शुक्ला भी मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अजय राय बोले- जीवन ईमानदारी और चरित्र के साथ जिएं:देश को रसातल में पहुंचा रहे बेईमान नेता; पंचानन राय की 84वीं जयंती में हुए शामिल
    Next Article
    बरेली के संयुक्त नगर आयुक्त बने संतोष कुमार यादव:मयंक यादव मुरादाबाद भेजे गए, पूजा का लखनऊ तबादला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment