Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Akal Takht समिति ने Punjab Govt से अनुपालन रिपोर्ट मांगी, बेअदबी बिल पर पेच

    3 hours from now

    1

    0

    अमृतसर, आठ अगस्त अकाल तख्त द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ समिति ने शुक्रवार को पंजाब सरकार से कहा कि बेअदबी के खिलाफ प्रस्तावित कानून पर आगे कोई भी चर्चा करने से पहले, सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था द्वारा उठायी गयी आपत्तियों पर अनुपालन रिपोर्ट सौंपी जाए। राज्य सरकार के साथ ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026’ से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बनाई गई समिति ने बृहस्पतिवार को अपनी पहली बैठक की। उसने बताया कि सरकार का 29 जुलाई का जवाब अकाल तख्त की ओर से उठाई गईं बुनियादी आपत्तियों का समाधान करने में नाकाम रहा है, खासकर उन प्रावधानों के संबंध में जो सिखों के धार्मिक मामलों में दखल से जुड़े हैं।अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने 29 जून को राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वे बेअदबी विरोधी कानून से जुड़ी उनकी आपत्तियों पर एक महीने के भीतर कार्रवाई करें। शुक्रवार को जारी एक बयान में अकाल तख्त सचिवालय ने कहा, ‘‘एक महीने की समय-सीमा खत्म होने से ठीक एक दिन पहले पंजाब सरकार से मिला जवाब साफ तौर पर तथ्यों को छिपाने और मामले से बचने की कोशिश है। ‘खालसा पंथ’ की चिंताओं के बारे में 31 जुलाई, 2026 को पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष और पंजाब मंत्रिमंडल के सदस्यों को साफ तौर पर बता दिया गया था।’’ इसमें कहा गया, ‘‘बेअदबी के गंभीर और संवेदनशील मुद्दे का समाधान खोजने के मामले में सरकार का अब तक का रवैया सकारात्मक नहीं रहा है।अकाल तख्त की ओर से काफी समय दिए जाने के बावजूद, पंजाब सरकार ने इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करने के लिए अभी तक अपनी समिति नहीं बनायी है।’’ करीब एक हफ्ते पहले, जत्थेदार गड़गज ने बेअदबी-रोधी कानून के बारे में पंजाब सरकार के जवाब को ‘‘असंतोषजनक’’ बताते हुए खारिज कर दिया था और इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार से बातचीत करने के लिए विशेषज्ञों की पांच-सदस्यीय समिति बनाने की घोषणा की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bengaluru Mysuru Expressway Horrific Accident | बिदादी के पास KSRTC बस पलटी, ड्राइवर-कंडक्टर की मौत, 20 यात्री घायल
    Next Article
    Kerala के Kollam में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, एक महीने से अलीमुक्कू में कर रहा था मवेशियों का शिकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment