Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kerala के Kollam में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, एक महीने से अलीमुक्कू में कर रहा था मवेशियों का शिकार

    3 hours from now

    1

    0

    कोल्लम (केरल), आठ अगस्त केरल के कोल्लम जिले के पिरावंतूर में मवेशियों को शिकार बना रहे एक तेंदुए को शनिवार को पिंजरे में कैद कर लिया गया। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वन अधिकारियों के अनुसार, पिरावंतूर के पास अलीमुक्कू में यह पिंजरा लगाया गया था, जहां पिछले एक महीने से मवेशियों पर हमले की खबरें लगातार आ रही थीं।इस तरह की आखिरी घटना 29 जुलाई को सामने आई थी, जब इलाके के एक घर में बकरियां मारी गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद वन विभाग ने इलाके की पड़ताल की और तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की। इसके बाद जंगल के पास एक सुनसान जगह पर पिंजरा लगाया गया।अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पिंजरे समेत पास के वन केंद्र में ले जाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को वापस जंगल में छोड़ा जाए या नहीं, इस पर फैसला लेने से पहले उसकी स्वास्थ्य स्थिति को जांचा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Akal Takht समिति ने Punjab Govt से अनुपालन रिपोर्ट मांगी, बेअदबी बिल पर पेच
    Next Article
    Vinayak Raut को घरेलू हिंसा-काला जादू केस में Thane Court से अग्रिम जमानत मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment