Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अकासा एयर की फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग:बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रही थी, मौसम खराब, फ्यूल कम; 194 लोग सवार

    1 day ago

    1

    0

    बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। अकासा एयर की फ्लाइट के भुवनेश्वर पहुंचने से पहले वहां का मौसम खराब हो गया। पायलट ने लखनऊ एटीसी से कॉल पर बताया - फ्लाइट की लैंडिंग भुवनेश्वर में नहीं हो सकती। इसमें ईंधन भी कम हो गया है। इमरजेंसी में फ्लाइट को जल्दी लैंड कराना जरूरी है। फ्लाइट में 194 लोग थे। सूत्रों के मुताबिक, पायलट की सूचना पर अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत फुल इमरजेंसी लागू कर दी। फुल इमरजेंसी घोषित होने के बाद रनवे पर मौजूद अन्य फ्लाइट मूवमेंट को रोका गया और पूरे रनवे को खाली कराया गया। एयरपोर्ट पर क्रैश फायर टेंडर्स (CFTs), मेडिकल यूनिट और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें तैनात कर दी गईं। कंट्रोल रूम से लगातार विमान की निगरानी की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, अकासा एयर की फ्लाइट QP-1503 बुधवार रात बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रही थी। विमान बोइंग 737 मैक्स (VT-YAJ) था। रात 9:21 बजे फ्लाइट ने रनवे-09 पर सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के तुरंत बाद पायलट इन कमांड ने ATC को बताया कि विमान की सभी प्रणालियां सामान्य हैं और किसी अतिरिक्त सहायता की जरूरत नहीं है। बे-10 पर खड़ी की गई फ्लाइट फ्लाइट में कुल 194 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। फ्लाइट रात 9:29 बजे बे-10 पर खड़ी कर दी गई। उसके बाद 9:30 बजे ATC ने फुल इमरजेंसी वापस ले ली। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    22 साल नौकरी करने वाले ITI के तीन अफसर बर्खास्त:प्रयागराज, लखनऊ और मिर्जापुर में तैनाती, फर्जीवाड़े से ली थी नौकरी
    Next Article
    कुशीनगर के कसया में चलती कार में लगी आग:महिला-बच्चे समेत 6 लोग सुरक्षित, पुलिस ने कार हटाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment