Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर के कसया में चलती कार में लगी आग:महिला-बच्चे समेत 6 लोग सुरक्षित, पुलिस ने कार हटाई

    17 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के कसया में राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर कुशीनगर ओवरब्रिज के नीचे बुधवार रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। इस घटना में कार सवार एक महिला और एक बच्चे सहित छह लोग बाल-बाल बच गए। गोरखपुर के रुस्तमपुर निवासी दिलीप कुमार अपने परिवार के साथ कसया क्षेत्र के गुरुवलिया बाजार गए थे। वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। कुशीनगर ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर कार की अगली हेडलाइट अचानक बुझ गई। इसके तुरंत बाद कार से बदबूदार धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते अगले हिस्से में आग लग गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की। सूचना मिलने पर कुशीनगर चौकी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। आग बुझने के बाद, पुलिस ने कार संख्या यूपी 53 बीएल 3066 को रास्ते से हटाकर थाने ले गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अकासा एयर की फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग:बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रही थी, मौसम खराब, फ्यूल कम; 194 लोग सवार
    Next Article
    गाजियाबाद के तीन अलग-अलग स्थानों पर लगी आग:बिल्डिंग से उठी ऊंची लपटें,फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment