Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Akash Anand ने दूसरी पार्टी में जाने की खबरों को नकारा, Mayawati को बताया राजनीतिक गुरु

    12 seconds ago

    1

    0

    बहुजन समाज पार्टी के भीतर चल रही राजनीतिक खींचतान और आकाश आनंद को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति साफ की है। आकाश आनंद ने दूसरी राजनीतिक पार्टी में जाने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वह न आज और न कभी किसी दूसरी पार्टी में जाएंगे। उन्होंने मायावती को अपनी राजनीतिक गुरु, प्रेरणा और बुआ मां बताया और उनके फैसलों के साथ खड़े रहने की बात कही। हालिया घटनाक्रम में मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह अलग करने की घोषणा की थी।बसपा मेरे लिए सिर्फ पार्टी नहीं, मेरा परिवार हैपिछले कुछ दिनों से आकाश आनंद के राजनीतिक भविष्य को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं। इन अटकलों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "बहन जी, आप मेरी राजनीतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं और मेरी बुआ मां भी हैं। राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा।"उन्होंने आगे कहा, "मैं साफ कर देना चाहता हूं, मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा। न आज, न कभी। बीएसपी मेरे लिए सिर्फ एक पार्टी नहीं, मेरा परिवार है।"इसे भी पढ़ें: Mayawati का Samajwadi Party पर हमला, Rajya Sabha टिकट में परिवारवाद और धनबल का लगाया आरोपअशोक सिद्धार्थ को लेकर मायावती के फैसले का समर्थनआकाश आनंद ने अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर करने और उनके राजनीति से संन्यास लेने से जुड़े मायावती के फैसले का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि संगठन और मिशन व्यक्तिगत रिश्तों से ऊपर हैं।उन्होंने लिखा, "अशोक सिद्धार्थ जी को पार्टी से निकालने और उनके संन्यास का आपका फैसला पूरी तरह उचित है, और मैं उस फैसले के साथ खड़ा हूं। रिश्ते अपनी जगह हैं, पर मिशन उनसे बड़ा है। व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों से ऊपर पार्टी और आंदोलन का हित रखना मेरी जिम्मेदारी है।"मायावती ने सितंबर में अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास को आकाश आनंद की पार्टी में वापसी और जिम्मेदारियां बहाल करने की संभावनाओं से जोड़ा था। इसके बाद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी।इसे भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्यसोशल मीडिया से दूरी को लेकर मांगी माफीआकाश आनंद ने अपनी पिछली चुप्पी को लेकर भी सफाई दी। उन्होंने बताया कि उस समय वह सोशल मीडिया से दूर थे। इसी वजह से मायावती की पोस्ट को दोबारा साझा नहीं कर सके और उनकी चुप्पी को गलत समझा गया। उन्होंने कहा, "अगर इससे आपको ठेस पहुंची है, तो मैं उसके लिए आपसे क्षमा चाहता हूं। मैं सिर्फ आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूं।"आकाश आनंद ने आगे कहा, "विश्वास शब्दों से नहीं, काम से बनता है, और मैं उसे अपने आचरण और अपनी मेहनत से साबित करूंगा। बाबा साहेब का मिशन, मान्यवर साहेब का रास्ता और आपका नेतृत्व- यही मेरी राजनीति है।"आकाश आनंद को लेकर यह घटनाक्रम बसपा के भीतर हाल में हुए संगठनात्मक बदलावों के बीच सामने आया है। मायावती ने सितंबर में उन्हें पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से हटाने के बाद पार्टी से पूरी तरह अलग करने की घोषणा की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rajya Sabha चुनाव में सपा उतारेगी तीसरा उम्मीदवार, सांसद वीरेंद्र सिंह ने किया ऐलान
    Next Article
    BJP से जुड़े कॉन्ट्रैक्टर Praveen Jain पर फायरिंग की साजिश नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment