Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड-पासबुक बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सराय अकिल थाना पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी कौशांबी के एसपी ने ने शनिवार को दी। एसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सराय अकिल ने समन्वय (जेएमआईएस) पोर्टल की जांच की। इस दौरान प्रतिबिम्ब पोर्टल पर एक शिकायत मिली, जिसमें फकीराबाद चौराहा स्थित एटीएम से साइबर अपराधी द्वारा 10,000 रुपए निकालने का पता चला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान का प्रयास किया। इसी बीच, मुखबिर की सूचना पर फकीराबाद से आरोपी फुरकान अंसारी पुत्र जाहिद अंसारी, निवासी फकीराबाद, थाना सराय अकिल, जनपद कौशांबी को गिरफ्तार कर लिया गया। टेलीग्राम पर निवेश के टिप्स देने के बहाने रुपए जमा करवाते थे पूछताछ में आरोपी फुरकान अंसारी ने बताया कि वह और उसका भाई मिलकर साइबर अपराध करते हैं। गिरोह के अन्य सदस्य राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड के रहने वाले हैं। वे फर्जी दस्तावेजों से मोबाइल सिम प्राप्त करते थे और टेलीग्राम पर निवेश के टिप्स देने के बहाने लोगों को जोड़कर उनसे पैसे जमा करवाते थे। पासबुक और एटीएम कार्ड अपने पास रख लेते थे आरोपी ने यह भी बताया कि वे भोले-भाले लोगों को लालच देकर उनके बैंक खातों का उपयोग करते थे। वे उन लोगों की पासबुक और एटीएम कार्ड अपने पास रख लेते थे और उन्हीं का इस्तेमाल करके पैसे निकालते थे। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 बैंक पासबुक, 1 पैन कार्ड, 1 आधार कार्ड, 8 डेबिट कार्ड, 2 मोबाइल फोन, 4470 रुपए नकद और 2 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अक्षय तृतीया पर सोने के साथ चमका ऑटोमोबाइल सेक्टर:अलीगढ़ में 15 % उछाल की उम्मीद, 80% मैरिज होम बुक
    Next Article
    मैनपुरी में पुरानी रंजिश में मारपीट, 4 घायल:वीडियो सामने आने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment