Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंकिता भंडारी केस में न्याय दिलाना समाज और प्रशासन का कर्तव्य: CM Pushkar Dhami

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्या मामले में न्याय सुनिश्चित करने को प्राथमिकता देने पर रविवार को जोर दिया। ऋषिकेश के वनंतरा रिजॉर्ट में ‘रिसेप्शनिस्ट’ के रूप में काम करने वाली अंकिता की 18 सितंबर 2022 को हत्या कर दी गई थी। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में एक कार्यक्रम के दौरान इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अंकिता को न्याय दिलाना समाज और प्रशासनिक व्यवस्था, दोनों की जिम्मेदारी है।धामी ने कहा, ‘‘संवेदनशील मामले का राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करने के बजाय इस पर होने वाली चर्चा तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए।’’ उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि किसी बेटी के दुख का राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करना या बिना सबूत आरोप लगाना कितना उचित है। उन्होंने कहा कि इतने संवेदनशील मामले में न्यायिक प्रक्रिया, तथ्यों और साक्ष्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। अदालत द्वारा दोषियों को सजा सुनाए जाने और जमानत याचिकाओं पर न्यायिक कार्यवाही का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कानून की उचित प्रक्रिया का सम्मान किया जाना चाहिए।धामी ने हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ को संबोधित करते हुए यह बात कही। वह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Chaibasa में डायन बताकर आदिवासी महिला की गला घोंटकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    Jamia Millia Islamia में अनधिकृत प्रवेश पर Congress सांसदों इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment