Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Festive Season में Online Shopping करते समय फर्जी Website से बचें, फ्रॉड का खतरा

    20 hours ago

    2

    0

    करवा चौथ से लेकर दिवाली की शॉपिंग के लिए महिलाएं इस समय ऑनलाइन शॉपिंग काफी कर रही हैं। फेस्टिवल के लिए कपड़े, जूते, मेकअप और घर की सजावट का सामान खरीद रही है। इस दौरान फेस्टिवल सेल भी चल रही है, जिसमें काफी हैवी डिस्काउंट दिया जा रहा है।हालांकि, सस्ते समान खरीदने के चक्कर में एक गलती आपकी जेब पर भारी पड़ सकती हैं। कई बार ठगी करने वाले लोग फेमस शॉपिंग वेबसाइट जैसी दिखने वाले नकली वेबसाइट बना लेते हैं।ऐसे में आप पैसे तो दे देते हैं, हालांकि सामान का ब्रांड या तो सही नहीं निकलता है या खराब चीजें डेलिवर हो जाती है। किसी भी ऑफर पर तुरंत ऑर्डर न करें। आइए आपको बताते हैं कौन-सी गलतियां न करें।अनजान लिंक से शॉपिंग करना पड़ सकता है भारीफेस्टिव सीजन में सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे एड दिखाई देते हैं, जिनमें बहुत कम कीमत पर ब्रांडेड कपड़े, जूते या दूसरी चीजें मिल जाती हैं। यदि आप इन विज्ञापनों पर क्लिक करें, तो आप किसी फर्जी वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं। इसलिए किसी भी अनजान लिंक से खरीदारी करने के स्थान पर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप ओपन ऑफर चेक कर लें।ऑनलाइन सामान ऑर्डर करने से पहले ये बातें जरूर देखें - वेबसाइट का नाम ध्यान से पढ़ लें। असली वेबसाइट से मिलता-जुलता नाम होने का मतलब यह नहीं कि वह भरोसमंद हैं।- ध्यान दें कि, सामान कौन बेच रहा है, उसकी रेटिंग कैसी है और खरीदारों ने क्या लिखा है, यह भी जरुर पढ़ें।- यदि किसी ब्रांडेड सामान की कीमत बाकी जगहों से बहुत कम है, तो पहले उसके बारे में पूरी जानकारी ले लें।- अगर आपको सामान पसंद न आने या खराब निकलने पर उसे लौटाने का ऑप्शन है या नहीं, यह भी पहले से चेक कर लें।ऑनलाइन पेमेंट करते समय न करें ये गलतीऑनलाइन शॉपिंग के दौरान थोड़ी-सी लापरवाही भी आपकी मेहनत की कमाई को खतरे में डाल सकती है। कई बार लोग सामान पसंद आते ही बिना जांच-पड़ताल किए पेमेंट कर देते हैं, जबकि ऐसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए पैसे भेजने से पहले Seller की पहचान और पेमेंट से जुड़ी जानकारी अच्छी तरह जांच लें। साथ ही, धोखाधड़ी से बचने के लिए अपना OTP, UPI PIN और ATM कार्ड की गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। याद रखें, ऑनलाइन लेनदेन में सतर्कता ही आपकी कमाई की सबसे बड़ी सुरक्षा है।ठगी हो जाए तो क्या करें?यदि ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान आपके साथ पैसों की ठगी हो जाए, तो तुरंत अपने बैंक को जानकारी दें और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। आप सरकारी साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर सकती हैं। पेमेंट की रसीद, ट्रांजैक्शन आईडी और चैट संभालकर रखें। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ayushman Card के लिए कौन है पात्र है? किन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ
    Next Article
    कनाडा में सेटल कराने का लालच देकर टाइल्स कारोबारी पर कराई फायरिंग, गैंगस्टर से निकला कनेक्शन

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment